लाइव टीवी

जब कर्ज में डूबे अमिताभ बच्चन को मिला यश चोपड़ा का सहारा, कर्जदार देते थे धमकियां

Updated Sep 27, 2019 | 09:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yash Chopra Birthday Unknown Facts:बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंगमैन बनाने का क्रेडिट यश चोपड़ा को जाता है। यश चोपड़ा ने बिग बी की एक नहीं दो बार मुसीबत में मदद की थी। जानिए यश चोपड़ा की लाइफ के किस्से।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

धूल का फूल, दीवार, त्रिशूल, सिलसिला, डर जैसी एवरग्रीन फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर यश चोपड़ा की 27 सितंबर को 87वीं जयंति है। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को लाहौर में हुआ था। साल 1959 में उन्होंने धूल का फूल से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। 
 

2/ 6

 अमिताभ बच्चन को एंग्री यंगमैन बनाने वाले यश चोपड़ा ही थे। साल 1975 में आई फिल्म दीवार ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद दीवार (1975), कभी-कभी (1976), त्रिशूल (1978), काला पत्थर (1979), सिलसिला (1981) भी यश चोपड़ा ने ही डायरेक्ट की थी।   

3/ 6

अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में भी यश चोपड़ा ने ही उनकी मदद की थी। दरअसल अमिताभ बच्चन के ऊपर 90 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनकी कंपनी एबीसीएल दीवालिया घोषित हो गई थी। इस बैनर तले बनीं फिल्में बहुत बुरी फ्लॉप रही थी। यहां तक कि बिग बी के दोनों बंगले प्रतीक्षा और जलसा गिरवी रखने पड़े थे।  
 

5/ 6

अमिताभ बच्चन बोलें, "मैं यश चोपड़ा के घर गया। वो मेरे घर के पीछे रहते थे। मैंने उनसे रिक्वेस्ट किया कि वह मुझे काम दें। यश चोपड़ा ने मुझे फिल्म मोहब्बतें के लिए साइन कर लिया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी और बिग बी के पास एक के बाद एक ऑफर्स आने लगे।"
 

6/ 6

यश चोपड़ा को भारत सरकार ने 2001 में भारत के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा 2005 में पद्मभूषण से भी सम्मानित किया था। साल 2012 में डेंगू के कारण यश चोपड़ा का निधन हो गया था। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।