लाइव टीवी

अनुष्का को पहली बार देख ऐसी हो गई थी विराट कोहली की हालत, जहीर खान ने दी थी ये सलाह

Updated Nov 04, 2019 | 23:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli Birthday: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी और अनुष्का की पहली मुलाकात कैसी थी।

Loading ...
1/ 6

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। विराट कोहली ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने लगभग चार साल तक डेट किया था।      

2/ 6

 विराट कोहली ने गौरव कपूर को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने जहीर खान को सबसे पहले अपने और अनुष्का शर्मा के अफेयर के बारे में बताया था। जहीर खान ने विराट कोहली को खास सलाह भी दी थी।    
 

3/ 6

विराट ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि जहीर खान ने मुझसे कहा था- तुम्हें अपने रिश्ते को कभी छिपाने की कोशिश मत करना। खुद को स्ट्रेस हो जाएगा। तुम रिलेशनशिप में हो, कोई गलत काम नहीं कर रहे हो।  
 

5/ 6

विराट ने बताया कि- मैंने अनुष्का के सामने एक जोक क्रैक किया था। मैं अपनी नर्वसनेस को छिपाना चाहता था। हालांकि, अनुष्का विराट कोहली को देखकर बिल्कुल निःशब्द रह गई थीं।  मैं काफी नर्वस था। वहीं, दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा काफी कॉन्फिडेंट थीं। 

6/ 6

 अनुष्का शर्मा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि- शूटिंग के दूसरे दिन उन्होंने विराट और अपने एक दोस्त को डिनर पर इनवाइट किया था। ये डिनर पार्टी नए घर के खुशी पर थी। इसी पार्टी के बाद दोनों की करीबी की सुर्खियां बनी थी। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।