लाइव टीवी

Om Teaser: एक्शन अवतार में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, इस फिल्म में सुशांत की एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

Updated Apr 28, 2022 | 12:28 IST |

Om Teaser out Now watch video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म ओम का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार नजर आया है।

Loading ...

Om Teaser out Now watch video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की आने वाली फिल्म ओम का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार नजर आया है। वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने मशीन गन लेकर दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं। उनका ये अवतार बेहद दमदार है। कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में नजर आईं अदाकारा संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म आने वाले एक जुलाई को रिलीज होने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।