लाइव टीवी

Ahan Shetty ने माना कि वो नेपोटिज्म की वजह से इंडस्ट्री में आए हैं, बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कही ये बात

Updated Jun 14, 2022 | 18:30 IST

Ahan Shetty on nepotism: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने नेपोटिज्म पर अपनी राय दी है। साथ ही बॉलीवुड में एंट्री को लेकर भी ये बयान दिया है।

Loading ...

मुंबई : अहान शेट्टी ने तड़प फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके अपोजिट फिल्म में तारा सुतारिया थीं। अहान की ये फिल्म एक्शन और इमोशन - दोनों से भरपूर थी और अपने काम के लिए उन्होंने तारीफ भी बटोरी है। लेकिन अहान को इसी के साथ अपने पापा के दम पर बॉलीवुड में एंट्री के लिए ट्रोल भी किया गया। अब अहान ने इस टॉपिक अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में अहान ने माना कि वो नेपोटिज्म का प्रोडक्ट हैं और इस वजह से उनको बॉलीवुड में चांस आसानी से मिल गया। हालांकि इसी के साथ ही वो आगे अपनी  पहचान अपने दम पर बनाना चाहते हैं। देखें पूरी रिपोर्ट। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।