लाइव टीवी

मनोज बाजपेई का नया गाना 'मुंबई में काबा' रिलीज, बयां किया प्रवासियों का दर्द

Updated Sep 09, 2020 | 17:22 IST |

Manoj Bajpai New Gaana: मनोज बाजपेई का गाया रैप सॉन्ग 'मुंबई में काबा' रिलीज हो गया है। 26 सालों बाद मनोज बाजपेई और अनुभव सिन्हा ने एक साथ काम किया है।

Loading ...

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर मनोज का गाना 'बंबई में का बा' रैप सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही इस रैप को दर्शकों का अच्छा-खासा प्यार मिल रहा है। इस गाने में उन्होंने बिहार से मुंबई जाने वाले प्रवासियों के दर्द को बयां किया है। रिलीज होते ही ये गाना छा गया है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपेयी इस गाने के जरिए 26 साल बाद एक साथ फिर से काम कर रहे हैं। 26 साल पहले 1993 में एक टीवी सीरियल शुरू हुआ था 'शिकस्त' जिसके डायरेक्टर थे अनुभव सिन्हा उसी में मनोज बाजपेयी ने काम किया था। यहां देखें मनोज बाजपेयी का ये गाना।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।