लाइव टीवी

3 मार्च बॉलीवुड न्यूज: पठान में ऐसा होगा दीपिका का लुक, रूमी जाफरी पूरी करेंगे सुशांत-रिया की अधूरी फिल्म

Updated Mar 03, 2021 | 22:55 IST |

3 March Top Bollywood News in Hindi: हिंदी फिल्म जगत के सेलेब्स और फिल्मों से जुड़ी आज 3 मार्च, बुधवार को कई खबरें सामने आई हैं। एक नजर मनोरंजन जगत की 5 चर्चित खबरों पर।

Loading ...
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर तीन मार्च को अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं।
  • पठान से दीपिका का लुक का खुलासा हुआ।
  • रूमी सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने जा रहे हैं।

मुंबई. बी टाउन, सोशल मीडिया और टीवी जगत के लिए आज कई बड़ी खबरें छाई रही। श्रद्धा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आ गया है। वहीं, रूमी जाफरी रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म को बनाएंगे।   

श्रद्धा कपूर तीन मार्च को अपना 31वां बर्थडे मना रही हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों मालद्वीप में अपने कजिन भाई प्रियांक की शादी अटेंड कर रही हैं। श्रद्धा के पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'इस बार श्रद्धा का बर्थडे हमारे लिए बेहद खास होने जा रहा है।'

शक्ति कपूर कहते हैं, 'श्रद्धा कपूर ने मुझसे गिफ्ट मांगा है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं। इसके अलावा श्रद्धा का दिल बेहद साफ है। मुझे उम्मीद नहीं थीं कि वो एक्टिंग में आएगी क्योंकि वह पढ़ने में काफी होशियार थीं।'

पठान में ऐसे होगा दीपिका का लुक  
दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। पठान से दीपिका का लुक का खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में दीपिका बेहद खास अंदाज में नजर आने वाली हैं। 

सूत्रों ने कहा, 'शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण दोनों ही फिल्म में एजेंट का रोल निभा रहे हैं, जो एक मिशन के लिए जा रहे हैं। फिल्म में दीपिका के लुक को लेकर काफी रिसर्च की गई। इसके बाद ही उनका बॉयकट लुक फाइनल किया गया है।'

रूमी जाफरी करेंगे सुशांत की फिल्म पूरी 
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती रूमी जाफरी की फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म की शूटिंग लंदन में होने थी। हालांकि, सुशांत के निधन के बाद ये प्रोजेक्ट रुक गया था। अब रूमी इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ही रहेंगी। हालांकि, अभी लीड एक्टर का खुलासा नहीं हुआ जो सुशांत सिंह राजपूत को रिप्लेस करेगा। रिया इसके अलावा रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में भी नजर आएंगी। 

रिलीज हुआ नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का गाना
गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ का गाना 'और प्यार करना है' रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि, इस लव स्टोरी में अचानक से परेशानी आनी शुरू हो जाती है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं। 

गाने को 11 घंटे में लगभग 70 लाख व्यूज मिल गए हैं। 'और प्यार करना है' को गुरु रंधावा और नेहा कक्कड़ ने ही अपनी आवाज दी है। गाने को टी सीरीज ने प्रेजेंट किया है।

कविता कौशिक ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 में नजर आईं कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर उन्हें मिले हेट मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए। कविता ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए उसमें एक शख्स ने उन्हें गाली दी।

स्क्रीनशॉट शेयर करने के बाद यूजर ने एक्ट्रेस से विनती की कि वो उन्हें माफ कर दें क्योंकि वो (यूजर) एक लड़की है और गरीब परिवार से आती है। इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए कविता ने लिखा कि इन्हें बेनकाब करो। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।