लाइव टीवी

सोशल मीडिया पर इन बॉलीवुड-टीवी कपल्स ने मचाया इस साल तहलका, लव स्टोरी और रिलेशनशिप को लेकर खोले राज

Updated Jan 01, 2021 | 10:39 IST

Bollywood TV couples made headlines 2020: साल 2020 में जहां सभी लोग अपने घरों में कैद थे वहीं सोशल मीडिया पर बहुत हो-हल्ला मच रहा था। यह शोरगुल कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के चहेते कपल्स मचा रहे थे।

Loading ...
मुख्य बातें
  • कोई भी परिस्थिति हो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं।
  • लॉकडाउन के समय भी बॉलीवुड सितारे लगातार अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे।
  • कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी रहे, जो अपनी लव स्टोरी के वजह से हर समय सोशल मीडिया पर छाए रहे।

कोरोना वायरस की वजह से ऑफिस वर्क हो या एंटरटेनमेंट हर एक चीज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बखूबी चल रहा है। इस साल कई ऐसी अच्छी और बुरी घटनाएं घटीं जिसने सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचाया है। चाहे कोई भी परिस्थिति हो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हमेशा सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं। लॉकडाउन के समय भी बॉलीवुड सितारे लगातार अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते थे। लॉकडाउन हटने के बाद तो मानो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल शुरू हो गई थी और अपना काम खत्म करने के लिए कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपनी कमर कस ली थी। वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो अपने लव स्टोरी की वजह से हर समय सोशल मीडिया पर छाए रहे। आज हम उन्हीं सेलिब्रिटीज की बात करेंगे जो अपने लव स्टोरी के वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहे और अपने फैंस का ढेर सारा प्यार बटोरते रहे। 

1. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
जब से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की है तब से यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अखबारों की सुर्खियों से लेकर सोशल मीडिया के पोस्ट तक, हर जगह अपनी जगह बना रहे हैं। लॉकडाउन में समय साथ बिताने के बाद यह दोनों सितारे धर्मशाला से छुट्टियां मना कर आए हैं। इस जोड़ी ने बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है जिन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। 

2. जैद दरबार और गौहर खान
25 दिसंबर को जैद दरबार और गौहर खान शादी के बंधन में बंधे थे, इनकी शादी ने सोशल मीडिया पर आग लगा दिया था। दिसंबर के अंतिम दिनों में यह कपल चर्चा का विषय बने हुए हैं और इनके हर एक फोटो को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज वायरल हो रही हैं जिसमें यह दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। अपने शादी के वजह से जैद दरबार अब एक फेमस सेलिब्रिटी बन गए हैं। 


3. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी ने लोगों को हैरत में डाल दिया था। लोग यह समझ नहीं पा रहे थे कि नेहा कक्कड़ ने सच में शादी कर ली है या यह उनका कोई नया गाना है। लेकिन जब नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में अनाउंस किया, तब उन्हें लोगों से ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। शादी हो या दुबई में हनीमून हो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह अपनी फोटोज और वीडियोज के वजह से सुर्खियों में छा गए थे।


4. आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड कपल आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल का है। 10 साल डेट करने के बाद 1 दिसंबर को इन दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। आदित्य नारायण ने इस बात को इतने सालों तक छुपाए रखा‌ था और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल एक दूसरे को फिल्म शापित के सेट पर मिले थे। इन दोनों की शादी की न्यूज सोशल मीडिया पर छाई रही और इनके फोटोज को काफी पसंद किया गया था। 

5. काजल अग्रवाल और गौतम किचलू 
फेमस साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड में भी कई फिल्में की हैं जो सुपरहिट रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी कर ली थी, जिसकी चर्चा हर जगह हुई। उनके शादी के बाद कई दिनों तक वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू हर एक पिक्चर में बहुत खुश नजर आ रहे थे। इनकी हनीमून की फोटोज भी लोगों को खूब पसंद आ रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।