लाइव टीवी

क्या बॉलीवुड के अगले खिलाड़ी बन रहे हैं कार्तिक आर्यन? अक्षय कुमार से मिलती हैं ये क्वालिटी

Updated May 08, 2022 | 17:33 IST

Kartik Aryan and Akshay Kumar: कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कार्तिक आर्यन को कई लोग बॉलीवुड का अगला खिलाड़ी बता रहे हैं। जानिए क्या है दोनों के बीच समानताएं।

Loading ...

Kartik Aryan and Akshay Kumar similarities: कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार के बीच कई समानताएं हैं। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि क्या कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में कहा था, 'मैं अक्षय सर का बहुत बड़ा फैन हूं। वह हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।' कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार दोनों ही अपने सेहत का ख्याल रखने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। दोनों ने ही अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एंट्री की। अक्षय कुमार ने अपना ऑरिजनल नाम राजीव भाटिया बदल दिया। वहीं, कार्तिक ने भी अपना नाम कार्तिक तिवारी से बदलकर कार्तिक आर्यन रखा। इसके अलावा कई मामलों में कार्तिक आर्यन फैंस को यंग अक्षय कुमार की याद दिला रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।