लाइव टीवी

मन की शांति के लिए भगवान की शरण में पहुंची जैकलीन फर्नांडिज, विवादों के बीच मंदिर में किए दर्शन

Updated Aug 26, 2022 | 21:56 IST

जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस के कारण विवादों में हैं। जैकलीन फर्नांडिज ने मन की शांति के लिए आध्यात्म की राह पर हैं। जैकलीन को हाल ही में कुछ मंदिरों में देखा गया है।

Loading ...

मुंबई. जैकलीन फर्नांडिज इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस के कारण विवादों में हैं। जैकलीन फर्नांडिज अपने मन की शांति के लिए इन दिनों आध्यात्म के रास्ते पर हैं। जैकलीन ने इससे पहले ईडी के सामने स्वीकार किया था कि उन्हें ठग सुकेश चंद्रशेखर ने महंगे गिफ्ट दिए हैं। ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिज को आरोपी बनाया है। जैकलीन के अलावा नोरा फतेही को भी सुकेश चंद्रशेखर ने मंहगे गिफ्ट्स दिए थे। नोरा को चार्जशीट में गवाह माना गया है। इस पर जैकलीन के वकील ने कहा है कि उन्हें भी दूसरों की तरह धोखा दिया गया है। ऐसे में दूसरों को गवाह बनाना और उन्हें आरोपी बनाना सरासर गलत है। जैकलीन के वकील ने अपनी याचिका में कहा है कि एक्ट्रेस के फिक्स डिपॉजिट में जो पैसे हैं, वह उनकी मेहनत की कमाई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।