लाइव टीवी

Pagalpanti Song Thumka: यो यो हनी सिंह फिर लेकर आए डांस नंबर, क्या इससे जीत पाएंगे फैंस का दिल?

Updated Nov 02, 2019 | 13:12 IST |

जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंति का नया गाना ठुमका (Thumka) रिलीज हो गया है। इसे हनी सिंह ने लिखा और गाया है। गाने के बोल बेहद खराब हैं।

Loading ...

Pagalpanti New Song Thumka Out: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी आने वाली फिल्म पागलपंति को लेकर चर्चा में हैं। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है जिसका नाम 'ठुमका' है। इस गाने को सिंगर हनी सिंह ने गाया और कंपोज किया है। जबकि इस डांस नंबर को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफर किया है। 2 मिनट 5 सेकंड के इस गाने में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में इनके अलावा एक्टर अनिल कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म इस साल 22 नवंबर को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।