लाइव टीवी

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने दिल दीवाना ने मचाई धूम, वायरल हुआ वीडियो

Updated Jun 09, 2022 | 12:14 IST |

Khesari Lal Yadav Song DIL DEEWANA: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सिंंगर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना दिल दीवाना रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Loading ...

Khesari Lal Yadav Song DIL DEEWANA: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सिंंगर खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना दिल दीवाना रिलीज हो गया है और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि ये गाना खेसारी लाल यादव और रक्षा गुप्ता पर फिल्माया गया है। एक तरफ खेसारी और प्रियंका की आवाज फैंस को दीवाना बना रही है, वहीं वीडियो में खेसारी और रक्षा का अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है। गाने के बोल पवन पांडे के हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाने में रक्षा गुप्ता का डांस जबरदस्त है और वो अपनी जादुई अदाओं से खेसारी लाल यादव को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। 4 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।