लाइव टीवी

Neha Kakkar new song Jinke Liye: गाने में छलका नेहा कक्कड़ का दर्द, सुनाई प्यार में धोखे की दास्तान

Updated Mar 31, 2020 | 13:27 IST |

Neha Kakkar new song Jinke Liye Video: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'जिनके लिए' रिलीज हो गया है। इसमें नेहा प्यार में मिले धोखे की दास्तान सुना रही है।

Loading ...

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ यंग जेनेरेशन की पॉपुलर गायिका हैं। उनके गानों को बहुत पसंद किया जाता है। वे कई पार्टी नंबर्स को अपनी आवाज दे चुकी हैं। पार्टी नंबर के साथ-साथ नेहा को उनके रोमांटिक और सेड गानों के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में नेहा का नया गाना 'जिनके लिए' रिलीज हुआ है। जिसमें वे प्यार में धोखे भरी दास्तान सुना रही हैं। वीडियो में नेहा के पति उन पर चीट करते हैं और वो उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है। इस धोखे से नेहा इतनी टूट जाती है कि वो बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर लेती है। गाने में नेहा के साथ जानी नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल जानी ने ही लिखे हैं और कंपोज भी उन्हीं ने किया है। वहीं बी प्राक ने इसका म्यूजिक दिया है। इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।