लाइव टीवी

लोगों के निशाने पर आई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी, एक्ट्रेस की चाल देख यूजर्स ने किया ट्रोल 

Updated Jun 24, 2022 | 23:41 IST

Arjun Kapoor And Malaika Arora Gets Trolled: जब भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा जाता है तब लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर यह बॉलीवुड कपल आ गया है।

Loading ...

Arjun Kapoor And Malaika Arora Gets Trolled: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अक्सर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को स्पाॅट किया गया था, जहां लोगों की नजरें उनकी वॉक पर टिक गईं। मजाक-मजाक में ही सही लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ जरूर कर दी। मलाइका अरोड़ा को उनके डक वाॅक के लिए कई बार ट्रोल किया गया है, लेकिन ‌इस बार लोगों ने उनकी वॉक देख कर कहा कि उनकी चाल में सुधार आ रहा है। वहीं, हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस गए हैं। इस खूबसूरत शहर में अर्जुन कपूर का जन्मदिन मनाया जाएगा। जब इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया तब सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर इस बॉलीवुड जोड़ी का मजाक बना दिया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों की जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी कहकर बुलाया। 

Also Read: ‘पार्ट टाइम जॉब’ की शूटिंग कर रहीं श्रेया नारायण, जानें अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की डिटेल

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।