लाइव टीवी

[VIDEO] अनुष्का शेट्टी संग अपने रिलेशनशिप पर साउथ सुपरस्टार प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated Aug 17, 2019 | 11:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है।  प्रभास ने अनुष्का शेट्टी संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वो अनुष्का को डेट नहीं कर रहे हैं।

Loading ...

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म साहो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास से उनकी निजी जिंदगी पर सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने प्रभास से पूछा कि क्या वो अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इसपर प्रभास ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि अगर मैं अनुष्का को डेट कर रहा होता तो ऐसा कैसे हो सकता है कि अभी तक किसी ने हमें एकसाथ स्पॉट नहीं किया। आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म साहो 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।