लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर काटा इतना महंगा केक ,कीमत सुन उड़ जाएंगे होश! [VIDEO]

Updated Jul 31, 2019 | 11:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा हुई प्रियंका के बर्थडे केक की। बर्थडे केक की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

Loading ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। गौरतलब है कि शादी के बाद ये देशी गर्ल प्रियंका का पहला बर्थडे था जिसे प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और परिवार के साथ काफी शानदार तरीके से मनाया। वैसे तो प्रियंका के बर्थडे पर हर चीज सुपर स्पेशल थी लेकिन इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा देशी गर्ल के बर्थडे केक की हुई। खबरों की मानें तो पांच लेयर वाला चॉकलेट और वनिला केक लगभग 5,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3,440,000 रुपये का था। बता दें कि प्रियंका के लिए ये स्पेशल केक पति निक ने स्पेशल आर्डर देकर बनवाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।