लाइव टीवी

बिकिनी, बिंदी में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पुरानी फोटो, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए निक जोनस

Updated Jun 10, 2022 | 15:53 IST

Priyanka Chopra Bikini Look: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक बिकिनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में कमेंट करने से प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस खुद को रोक नहीं पाए।

Loading ...

Priyanka Chopra Bikini Photo:. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। फोटो में उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। प्रियंका ने माथे में बिंदी और हाथों में चूड़ियां पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि ये फोटो साल 2000 की है जब वह 18 साल की थीं। प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो में उनके पति निक जोनस और रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। निक जोनस ने अपनी वाइफ की फोटो में फायर इमोजी का इस्तेमाल किया है। दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी फोटो में कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। फोटो में रणवीर सिंह ने लिखा, 'Bruhh.' वहीं, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आप भाग्यश्री जैसी दिख रही हैं, पता नहीं क्यों।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।