लाइव टीवी

[VIDEO] रोहित शर्मा ने किया अनुष्का शर्मा का अनफॉलो, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Updated Jul 27, 2019 | 19:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद अनुष्का ने रोहित पर निशाना साधा और उन्हें ये जबाव दिया।

Loading ...

वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आपसी मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। हालांकि विराट और रोहित ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोला है लेकिन हाल ही में हुई एक घटना से साफ पता चलता है कि दोनों के बीच सब सही नहीं है। दरअसल रोहित ने सोशल साइट इंस्टाग्राम से विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया है। रोहित द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है कि एक बुद्धिमान इंसान ने एक बार भी कुछ नहीं कहा। सच कभी झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता है। बता दें कि रोहित, विराट को भी कुछ समय से इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं लेकिन विराट अभी भी रोहित को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।