लाइव टीवी

Salman Khan ने अपार्टमेंट से हाथ हिलाकर किया फैंस का अभिवादन, इस साल नहीं हुई कोई स्पेशल पार्टी

Updated Dec 28, 2020 | 19:22 IST

Salman Khan Fans outside His House: 27 दिसंबर को 55 साल के हो गए सलमान खान। शहर से दूर पनवेल फार्महाउस में अपने परिवार के साथ उन्होंने सेलिब्रेट किया 55वां जन्मदिन...

Loading ...
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने अपना 55वां जन्मदिन परिवार के साथ फार्महाउस में मनाया।
  • सलमान खान ने बताया कि इस साल पार्टी मनाने का उनका मन नहीं था।
  • सलमान ने कहा ये साल बहुत बुरा गुजरा। वो भगवान से सभी के लिए नया साल अच्छा हो ये दुआ करेंगे।

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के घर गैलेक्सी के सामने उनके फैंस का जमावड़ा लग गया था जिनका अभिवादन सलमान खान ने अपनी बालकनी से किया। कोरोना वायरस के चलते भी फैंस ने सलमान खान को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके जीवन के लिए भगवान से कामना किया। लेकिन बीते वर्षो की तरह इस साल सलमान खान के जन्मदिन पर कोई पार्टी आयोजित नहीं की गई, उन्होंने अपना 55वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ फार्महाउस में मनाया। मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि इस साल पार्टी मनाने का उनका मन नहीं है क्योंकि यह साल लोगों के लिए बहुत बुरा गुजरा है और वह भगवान से दुआ करते हैं कि आने वाला साल हर एक इंसान के लिए बहुत भाग्यशाली रहे। बॉलीवुड के भाई जान ने मीडिया के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा और उनसे बात की। फैंस के साथ कई फिल्मी सितारों ने भी सुल्तान को उनके जन्मदिन का मुबारकबाद दी। जिनमें कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना, सोनाक्षी सिंहा, भूमि पेडनेकर, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर खान समेत कई स्टार शामिल रहे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।