लाइव टीवी

Street Dancer 3D Dua Karo song: धूम मचा रहा है वरुण धवन का यह गाना, केवल 21 घंटे में मिले इतने व्यूज

Updated Jan 10, 2020 | 15:14 IST |

Street Dancer 3D Dua Karo song:वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का मच अवेटेड गाना रिलीज हो चुका है। 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Loading ...

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर सुर्खियों में हैं। 9 जनवरी को उनकी इस फिल्म का गाना 'दुआ करो' रिलीज किया गया। रिलीज होने के साथ ही यह गना यू-ट्यूब पर छा गया। 21 घंटे के अंदर इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को अरिजीत सिंह, बोहेमिया, सचिन और जिगर ने गाया है। वहीं इसे लिखा है प्रिया सराइया ने और म्यूजिक दिया है सचिन-जिगर ने। बता दें कि वरुण और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।