लाइव टीवी

Moscow Suka Song: हनी सिंह-नेहा कक्कड़ का नया गाना मास्को सूका रिलीज, रशियन और पंजाबी भाषा में है सॉन्ग

Updated Apr 14, 2020 | 18:43 IST |

Moscow Suka Song Video: हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग मास्को सूका(Moscow Suka) रिलीज हो गया है। गाने की खासियत है कि ये पंजाबी और रशियन भाषा का एक मिक्स सॉन्ग है....

Loading ...
मुख्य बातें
  • हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग मास्को सूका रिलीज हो गया है।
  • नए गाने को नेहा कक्कड़ और हनी सिंह ने आवाज दी है।
  • गाने की खासियत है कि ये पंजाबी और रशियन भाषा का एक मिक्स सॉन्ग है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग मास्को सूका(Moscow Suka) रिलीज हो गया है। इस नए गाने को नेहा कक्कड़ और हनी सिंह ने आवाज दी है। मास्को सूका गाने की खासियत है कि ये पंजाबी और रशियन भाषा का एक मिक्स सॉन्ग है। टी-सीरीज पर रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटे में लाखों लोग देख चुके हैं। 3.07 मिनट के इस गाने में हनी सिंह के स्टेज पर परफॉर्म करते हुए कुछ फुटेज नजर आ रहे हैं। गाने को सिर्फ ऑडियो और कुछ फुटेज के साथ तैयार किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस गाने की अनाउंसमेंट लॉकडाउन के बीच हुई थी और कुछ ही दिनों में ये सॉन्ग बनकर रिलीज भी गया है। वैसे आपको बता दें, हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का साथ में ये दूसरा गाना है। इससे पहले दोनों मखना सॉन्ग में साथ आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।