लाइव टीवी

घर छोड़ने से लेकर सुपरस्टार बनने तक, जानें केजीएफ एक्टर यश की जिंदगी से जुड़ी 15 दिलचस्प बातें

Updated Jan 10, 2021 | 19:13 IST

केजीएफ फिल्म ऑल ओवर इंडिया हिट होने के बाद एक्टर यश एक बड़े स्टार तौर पर उभरकर सामने आए हैं। उनकी अब पूरे देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुपरस्टार यश

फिल्मी दुनिया ऐसी जगह है, जहां चुनिंदा लोग ही सुपरस्टार बनते हैं। आम घर से निकलकर एक सुपरस्टार बनना तो और भी बड़ी बात है। भारत में ऐसी शोहरत गिने-चुने एक्टर्स ही को ही हासिल हुई है, जिनमें एक नाम यश का है। यश ने साधारण परिवार से आने के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी और कड़े संघर्ष के बाद खुद को स्थापित करने में कामयाब रहे। दो साल पहले तक यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार थे, लेकिन साल 2018 में आई 'केजीएफ' फिल्म ने उन्हें देश का एक बड़ा सुपरस्टार बना दिया। 'केजीएफ' ऑल ओवर इंडिया एक धमाकेदाहर हिट फिल्म साबित हुई थी, जिसकी वजह से यश की फैन फॉलोइंग में बेतहाशा इजाफा हुआ है। अब एक्टर जल्द ही 'केजीएफ 2' में नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं यश की जिंदगी से जुड़ी 15 दिलचस्प बातें। 

  1. यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। जब यश ने एक्टिंग की शुरुआत की थी तो उन्हें सुझाव दिया गया कि नवीन कुमार की जगह कोई और स्क्रीननेम रख लें। इसके बाद उन्होंने अपने बचपन के निकनेम यश को स्क्रीननेम बनाने का फैसला किया।
  2. यश कर्नाटक के एक छोटे से गांव में पले बढ़े हैं। उन्होंने अपना बचपन शहर से दूर बिताया है।
  3. यश के पिता एक बस ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। पिता अपने बेटे के एक्टर बनने के बाद भी कई सालों तक ड्राइवर रहे थे। उन्होंने 2014 में नौकरी छोड़ी।
  4. यश को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने 12वीं क्लास तक डिसाइड कर लिया था कि वह आगे चलकर एक फिल्म एक्टर बनेंगे। उन्होंने एक्टर बनने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छो़ड़ दी थी।
  5. यश के पढ़ाई छोड़ने पर मां-बाप ने काफी गुस्से का इजहार किया था। यश का परिवार नहीं चाहता था कि वह एक एक्टर बनें। हालांकि, उन्होंने सपनों को नहीं त्यागा। परिवार ने उनसे यहां तक कह दिया था किसी रिश्तेदार को अपनी एक्टिंग के बारे में कभी मत बताना।
  6. इसके बाद उन्होंने अपना घर छोड़कर बेंगलुरु रहने का निर्णय किया। यश एक्टर बनने के लिए परिवार से दूर बैंगलुरु आए थे। जब वह इस शहर में आए थे तो उनके पास सिर्फ 300 रुपए थे। वह यहां किसी को जानते भी नहीं थे।
  7. यश को बैंगलुरु में थिएटर ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वह थिएटर के अपने शुरुआती दिनों में एक बैकग्राउंड एक्टर थे।
  8. यश को एक फिल्म के लिए अस्टिटेंट डायरेक्टर के रूप में भी सिलेक्ट किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, लेकिन फिर बंद हो गई। यश को तब पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। 
  9. फिल्म बंद होने के बाद यश की आर्थिक स्थित और भी खस्ता हो गई थी। उनके पास उस दौरान रहने तक की जगह नहीं थी, जिसकी वजह से उन्होंने एक रात बस स्टैंड पर सोकर गुजारी थी। 
  10. इसके बाद यश ने कई फिल्मों और टीवी सीरियर के लिए ऑडिशन दिए। उन्हें तब फिल्मों में तो नहीं लेकिन बतौर एक्टर सीरियरल में काम करने का मौका मिल गया। 
  11. यश ने कई टीवी शो में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती चली गई। उन्होंने पहली बार साल 2008 रिलीज हुई फिल्म Moggina Manasu में सपोर्टिंग रोल किया, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड मिला था। उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक सुपरस्टार बनकर ही दम लिया। 
  12. यश के ऑलटाइम फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि अमिताभ की 70 के दशक की फिल्मों को देखकर ही उन्होंने केजीएफ में अपने कैरेक्टर की पर्सनालिटी को तैयार किया था।  
  13. यश को कभी नहीं लगा था कि उनकी केजीएफ फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों का इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।
  14. केजीएफ में गरुड़ा का किरादर यश के बॉडीगार्ड राम ने निभाया है। राम 12 सालों के यश के बॉडीगार्ड रहे हैं। उन्होंने खुद फिल्म के लिए राम को एक्टिंग सिखाई थी।
  15. यश ने एक्ट्रेस राधिका को अपना हमसफर बनाया है। दोनों ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2016 में शादी की थी। यश और राधिका ने टीवी सीरियल के अलावा चार फिल्मों में साथ काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।