लाइव टीवी

[Photos] बहन की शादी में जमकर नाचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, विदाई में आराध्या बच्चन ने मौसी को ऐसे संभाला

Updated Aug 16, 2021 | 18:04 IST

Aishwarya Rai Cousin Wedding: ऐश्वर्या राय अपनी कजिन बहन की शादी में शामिल हुई हैं। सोशल मीडिया पर बच्चन फैमिली की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। देखें शादी की फोटोज

Loading ...
Aishwarya Rai Bachchan Cousin Wedding
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी कजिन बहन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हैं।
  • शादी से ऐश्वर्या राय की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
  • विदाई के वक्त आराध्या अपनी मौसी को संभालते हुए नजर आई हैं।

मुंबई. कोरोना की दूसरी लहर के बाद बी टाउन में एक बार फिर शादियों की शहनाई गूंज रही हैं। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के बाद अपनी कजिन बहन की शादी में शामिल हुईं। ऐश्वर्या राय की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कजिन बहन श्लोका शेट्टी की शादी में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ शामिल हुए। बहन की शादी में ऐश्वर्या राय ने रेड कलर का थ्री पीस पहना हुआ था। उनका ये थ्री पीस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने डिजाइन किया था।ऐश्वर्या ने फ्लोरलेंथ अनारकली कुर्ता, मैचिंग पजामी और दुपट्टे के साथ पहना था। 

देसी गर्ल पर किया डांस
ऐश्वर्या राय ने अपनी बहन की शादी में अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी के साथ उन्हीं के गाने देसी गर्ल पर डांस किया। बच्चन फैमिली का ये डांस वीडियो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, बिदाई के वक्त आराध्या बच्चन अपनी मौसी की संभालती हुई नजर आई हैं। एक फोटो में श्लोका आराध्या के गाल में किस करते हुए नजर आ रही हैं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। वह जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में नजर आने वाली हैं। फिल्म से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

आपको बता दें कि  ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी बेटी को जन्म देने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था।‌ उन्होंने सरबजीत और ए दिल है मुश्किल जैसी फिल्में से वापसी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।