लाइव टीवी

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor से Sanjay Dutt तक - इन स‍ितारों ने पर्दे पर अपने पेरेंट्स के साथ क‍िया है काम

Updated Sep 17, 2021 | 13:09 IST

stars who have acted with their parents : बॉलीवुड के कई स्टार किड्स अपने माता पिता के साथ फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। देखें आल‍िया-रणबीर से संजय दत्‍त तक - ऐसे ही स‍ितारों की ल‍िस्‍ट।

Loading ...
स्टार्स जो पेरेंट्स के साथ फिल्मों में आ चुके हैं नजर
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन बिग बी के साथ 2 से अधिक फिल्मों में आ चुके हैं नजर।
  • रणधीर कपूर ने पिता राज कपूर के साथ किया था बॉलीवुड में डेब्यू।
  • आलिया भट्ट मां सोनी राजदान के साथ फिल्म राजी में आई थीं नजर, दर्शकों द्वारा इस जोड़ी को किया गया था बेहद पसंद।

Bollywood news : बॉलीवुड के कई स‍ितारों ने पर्दे पर अपने पेरेंट्स के साथ काम क‍िया है। इसी वजह से ऐसी फ‍िल्‍में भी खूब चर्चा में रहीं। अमिताभ बच्‍चन के साथ अभ‍िषेक बच्‍चन ने कई फ‍िल्‍में की हैं। दोनों पर फ‍िल्‍माया कजरारे कजरारे गाना तो आज भी खूब पसंद क‍िया जाता है। वैसे अभ‍िषेक बच्‍चन के अलावा और भी ऐसे स‍ितारे हैं जो अपने पेरेंट्स के साथ स्‍क्रीन शेयर कर चुके हैं। सोनम कपूर ने अनिल कपूर के साथ काम क‍िया तो रणबीर कपूर ने नीतू स‍िंह और ऋष‍ि कपूर - दोनों के संग स्‍क्रीन शेयर की। देखें और ऐसे स‍ितारों की ल‍िस्‍ट। 

अनिल कपूर और सोनम कपूर (एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा)

अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार एक साथ चोपड़ा धर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आए थे। फिल्म में सोनम और अनिल कपूर के साथ जूही चावला और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थी। फिल्म एक ऐसी लड़की के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रूढ़िवादी और पारंपरिक पंजाबी परिवार से बाहर निकलने का प्रयास करती है। फिल्म की कहानी स्वीटी य़ानि सोनम कपूर की शादी से शुरु होती है। स्वीटी के लिए उनके पिता अनिल कपूर शादी के लिए लड़का ढ़ूढते हैं। इस दौरान सोनम को राजकुमार राव से प्यार हो जाता है, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाती। फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।

आलिया भट्ट और सोनी राजदान (राजी)

साल 2018 में रिलीज मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ में आलिया भट्ट पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विकी कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और ताबड़तोड़ कमाई की थी। ‘राजी’ की कहानी वाले हिदायत खान और उनकी बेगम तेजी से शुरु होती है। जिनकी बेटी सहमत (आलिया भट्ट) दिल्ली के विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है। हिदायत का काम देश की सुरक्षा के लिए सही जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को पहुंचाना होता है। इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि सहमत की शादी पाकिस्तान के आर्मी अफसर के बेटे विकी कौशल से हो जाती है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद सहमत कई दस्तावेज और खूफिया जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाती है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है।

सुनील दत्त और संजय दत्त (मुन्नाभाई एमबीबीएस)

साल 2003 में रिलीज संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ आज भी दर्शकों को गुदगुदाती है। इस फिल्म में पहली बार संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। फिल्म में बाप बेटे के इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।

रणबीर कपूर - ऋषि कपूर और नीतू कपूर (बेशरम)

साल 2013 में आई फिल्म ‘बेशरम’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अपने माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ अभिनय किया था। फिल्म में रणबीर एक चोर की भूमिका निभाते हैं, वहीं उनके पिता ऋषि कपूर इंस्पेक्टर और मां नीतू कपूर कांस्टेबल बुलबुल चौटाला की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है।

पृथ्वीराज कपूर और रणधीर कपूर (कल आज और कल)

आपको बता दें पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। साल 1971 में रिलीज फिल्म ‘कल आज और कल’ में राज कपूर अपने बेटे रणधीर कपूर के साथ नजर आए थे। फिल्म में कपूर परिवार के तीन पीढ़ियों ने अभिनय किया था, जिसमें पृथ्वीराज कपूर, उनके बेटे राज कपूर और उनके पोते रणधीर कपूर नजर आए थे।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन सिर्फ एक बार ही नहीं बल्कि कई बार अपने पिता के साथ नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड की यह खूबसूरत जोड़ी पहली बार साल 2005 में रिलीज फिल्म ‘सरकार’, ‘बंटी और बबली’ में एक साथ नजर आई थी। उन्होंने साल 2006 में रिलीज फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की शानदार जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।