लाइव टीवी

Amit Sadh on Kim Sharma: क्या किम शर्मा को डेट कर रहे हैं एक्टर अमित साध? बताई गोवा ट्रिप की ये सच्चाई

Amit Sadh, Kim Sharma
Updated Dec 01, 2020 | 20:15 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री को अगर अफवाहों का गढ़ कहा जाए तो वह गलत नहीं होगा। आए दिन यहां किसी ना किसी सेलिब्रिटी से संबंधित अफवाहें उड़ती रहती हैं। अमित साध ने कई बातें दर्शकों के साथ शेयर किया है।

Loading ...
Amit Sadh, Kim SharmaAmit Sadh, Kim Sharma
Amit Sadh, Kim Sharma
मुख्य बातें
  • गोवा के बाद दुबई में अमित साध अपनी छुट्टियां मना रहे हैं।
  • खोपोली के पास एक गांव में मनाया दीपावली का त्यौहार।
  • अमित साध ने किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर सफाई दी।

मुंबई. लॉकडाउन हटने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गोवा, मालदीव्स और दुबई जैसे खूबसूरत शहरों में अपनी छुट्टियां बीता रहे हैं। अमित साध को भी हाल ही में गोवा में छुट्टी मनाते हुए देखा। इस दौरान उनके साथ मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस किम शर्मा भी थीं। इसके बाद से दोनों के लिंक अप की खबरें आने लगी। अब अमित ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।  

अमित साध ने किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह अचानक से किम को एक रेस्टोरेंट में मिले थे। वह कभी अपने रिलेशनशिप को छुपाएंगे नहीं। 

बकौल अमित, 'उन्हें किसी भी न्यूज रिपोर्ट से फर्क नहीं पड़ता है, उनका मानना यह है कि इंडस्ट्री की किसी भी महिला या देश की महिलाओं के बारे में ऐसी भ्रामक बातें नहीं करनी चाहिए।' 

नहीं मिलते किसी से
अमित साध ने अपनी गोवा ट्रिप पर कहा कि शूटिंग की थकान को दूर करने के लिए और अपने आपको रिफ्रेश करने को वह‌‌ इस ट्रिप पर आए हैं। इसी दौरान उन्होंने यह बताया था कि वह किसी से नहीं मिलते हैं।

अमित कहते हैं कि, 'सुबह उठकर वह समुद्र के तट पर घूमने जाते हैं फिर गोअन फिश करी और चावल खाकर वह रात के 9 बजे सोने चले जाते हैं।
अमित ने ये भी कहा था कि वह गोवा में एक कैफे खोलेंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनका यह सपना पूरा होगा। 

गांव में मनाई दीपावली
गोवा ट्रिप के बाद अमित साध खोपोली में एक गांव गए जहां उन्होंने दीपावली का त्योहार मनाया और फिर दुबई के लिए रवाना हो गए। वह फिलहाल दुबई में अपनी छुट्टियों का मजा लूट रहे हैं। 

अमित ने बताया कि बीते कुछ महीनों से वह -4 से लेकर 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान में घूम रहे हैं। वह इस बात को समझते हैं कि इस गंभीर समय में कोई भी पहले की तरह निश्चिंत नहीं रह सकता है, लेकिन इस वायरस के डर से वह घर में बैठे नहीं रह सकते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।