लाइव टीवी

कभी तीसरी क्लास के बच्चों को पढ़ाती थीं Anushka Shetty, आज करोड़ों की नेटवर्थ की हैं मालकिन

Updated Nov 07, 2021 | 07:55 IST

Anushka Shetty birthday Networth: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का साउथ में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन...

Loading ...
Anushka Shetty
मुख्य बातें
  • अनुष्का शेट्टी सात नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
  • अनुष्का शेट्टी साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं।
  • अनुष्का शेट्टी के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कार कलेक्शन है।

मुंबई. बाहुबली और बाहुबली 2 की देवसेना उर्फ अनुष्का शेट्टी सात नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी हैं। साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का ने रुद्रमादेवी, मिर्ची और अरुंधति जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया हैं।
 
अनुष्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस 142 करोड़ की नेटवर्थ की मालकिन हैं। अनुष्का शेट्टी की सालाना इनकम लगभग पांच करोड़ रुपए है। इसके अलावा अनुष्का शेट्टी के घर की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है। अनुष्का शेट्टी साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का एक फिल्म के लिए चार से पांच करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 

ऐसा है कार कलेक्शन
अनुष्का शेट्टी के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। अनुष्का के कार कलेक्शन में टोयोटा कौरोला एटलिस है। इसकी कीमत 21 लाख रुपए है। अनुष्का की ऑडी A6 है। इसकी कीमत लगभग 55.86 लाख रुपए है। अनुष्का की ऑडी Q5 की कीमत लगभग 61.52 लाख रुपए है। ऑडी के अलावा अनुष्का के पास बीएमडब्लू 6 कार भी है। इसकी कीमत 66.50 लाख रुपए है।

बच्चों को पढ़ाती थीं अनुष्का
अनुष्का ने कभी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। पहले वो कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिटेशन वर्कशॉप लेती थीं जिसके बाद वो योगा इंस्ट्रक्टर बनीं और मुंबई में योग क्लासेस लेती थीं। अनुष्का अपनी ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद तीसरी कक्षा के बच्चों को भी पढ़ाती थीं। 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनुष्का शेट्टी 39 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। एक वक्त उनका नाम प्रभास के साथ जुड़ा था। हालांकि, दोनों एक दूसरे को केवल अच्छा दोस्त ही बताते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।