लाइव टीवी

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'अथिया शेट्टी की शादी कैंसिल', केएल राहुल की वजह से एक्ट्रेस पर बन रहे फनी मीम्स

kl rahul gets out on first ball in ind vs pak asia cup 2022 and now athiya shetty gets trolled
Updated Aug 29, 2022 | 11:22 IST

Athiya Shetty Trolled for ind vs pak asia cup 2022: केएल राहुल के पहली ही बॉल पर आउट होने का जिम्मेदार यूजर्स उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अथिया के लिए बेहद फनी मीम शेयर हो रहे हैं।

Loading ...
kl rahul gets out on first ball in ind vs pak asia cup 2022 and now athiya shetty gets trolledkl rahul gets out on first ball in ind vs pak asia cup 2022 and now athiya shetty gets trolled
केएल राहुल और अथिया शेट्टी।
मुख्य बातें
  • हर कोई भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रहा है।
  • भारत के मैच जीतने के बाद अथिया शेट्टी ट्रोल हो रही हैं।
  • अथिया के ट्रोलिंग की वजह केएल राहुल हैं।

Athiya Shetty Trolled After Asia Cup 2022: इंडिया ने एशिया कप 2022 जीत लिया है। इंडियन टीम की शानदार परफॉर्म के आगे पाकिस्तान पांच विकेट से हार गया। भारत की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। हर कोई भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रहा है और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस की वाहवाही कर रहा है। हालांकि भारत के मैच जीतने के बावजूद भी क्रिकेटर केएल राहुल की वजह से बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बॉलिंग यूनिट ने दमदार पारी खेली। हालांकि इंडिया के बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ा। इतना ही नहीं टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल अपनी पहली बॉल पर ही आउट हो गए। अब अथिया शेट्टी को केएल राहुल के पहली ही बॉल पर आउट होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यूजर्स सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

पढ़ें- जानें इस हफ्ते 5 TV शोज में क्या होगा आगे

जी हां, केएल राहुल के पहली ही बॉल पर आउट होने का जिम्मेदार यूजर्स उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी के लिए बेहद फनी मीम शेयर हो रहे हैं और लोग उनकी शादी को टारगेट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-  'सुनील शेट्टी- बोल पेंसिल, अथिया शेट्टी- पेंसिल, सुनील शेट्टी- तेरी शादी कैंसिल।'

आपको बताते चलें दोनों की शादी को लेकर ये जानकारी सामने आई थी कि वो विंटर वेडिंग करेंगे और फिलहाल यह तय भी है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक दोनों के परिवारों ने अगर इसमें कुछ बदलाव नहीं किया तो दोनों विंटर वेडिंग करेंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अगले साल की शुरुआत में ही शादी करेंगे। यह कपल साल 2023 जनवरी या फरवरी में शादी के बंधन में बंधेगा, हालांकि अभी शादी की तारीख और जगह अभी फाइनल नहीं हुई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।