लाइव टीवी

Badshah Birthday: गे क्लब में दी थी बादशाह ने अपनी पहली परफॉर्मेंस, कमाए थे इतने रुपए, जानिए सिंगर के बारे में दिलचस्प Facts

Updated Nov 19, 2021 | 07:43 IST

Badshah Birthday Facts: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। बादशाह सिंगर नहीं बल्कि सिविल सर्विस परीक्षा देना चाहते थे। जानिए बादशाह के बारे में दिलचस्प बातें...

Loading ...
Badshah
मुख्य बातें
  • रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • बादशाह सिंगर नहीं बल्कि सिविल सर्विस का एग्जाम देना चाहते थे।
  • बादशाह ने अपनी पहली परफॉर्मेंस एक गे पार्टी में दी थी

मुंबई. आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ पंजाबी रैपर बाहशाह 19 नवंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बादशाह का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणवी और मां पंजाबी हैं। बादशाह को बचपन से ही म्यूजिक का शौक था। 

बादशाह सिंगर नहीं बल्कि सिविल सर्विस परीक्षा देना चाहते थे। बादशाह ने चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बादशाह ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पहली परफॉर्मेंस एक गे पार्टी में दी थी। बादशाह ने कहा कि वह दिल्ली में परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक लंबे शख्स ने उनसे कहा कि अगर वह भीड़ के सामने परफॉर्म करेंगे तो उन्हें 1500 रुपए मिलेंगे। बादशाह को बाद में पता चला कि वह एक गे क्लब था।

हनी सिंह के साथ गाए गाने  
 बादशाह और यो यो हनी सिंह की जोड़ी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी हिट हुई थी। साल 2012 में दोनों ने आखिरी बार साथ गाना गाया था। साल 2016 में आई कुछ रिपोर्ट के मुताबिक एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में बादशाह और हनी सिंह के बीच झगड़ा हो गया था। हनी सिंह और बादशाह के झगड़े की शुरुआत जुबानी बहस से हुई जो बाद में जाकर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

गर्लफ्रेंड से की थी शादी
हनी सिंह ने एक इवेंट में खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कार कहा था। हालांकि, बादशाह ने कॉफी विद करण में हनी सिंह को अपना पुराना दोस्त बताया था। बादशाह उन सेलेब्स में से हैं जो सिगरेट और शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं।

बादशाह ने फिल्म खानदानी शफाखान से एक्टिंग में भी डेब्यू किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो  साल 2012 में उन्होंने यूके बेस्ड गर्लफ्रेंड जेस्मीन से शादी की थी। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।