लाइव टीवी

BAFTA Awards 2022 Winners: विल स्मिथ को मिली बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी तो द पावर ऑफ द डॉग बनी बेस्ट फिल्म 

Updated Mar 14, 2022 | 17:16 IST

BAFTA Awards 2022 Winners List: 13 मार्च को बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। इस दौरान विल स्मिथ को बेस्ट ऐक्टर के अवाॅर्ड से नवाजा गया तो वहीं बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस जोआना स्कैनलन बनीं। आप यहां बाफ्टा अवॉर्ड्स 2022 के सभी विजेताओं की लिस्ट देख सकते हैं।

Loading ...
BAFTA Awards 2022
मुख्य बातें
  • विल स्मिथ को मिली बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी।
  • बेस्ट फिल्म बनी द पावर ऑफ द डॉग। 
  • बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस बनीं जोआना स्कैनलन।

BAFTA Awards 2022 Winners Full List, See Here: 13 मार्च यानी रविवार को देर रात ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार यानी बाफ्टा का आयोजन हुआ था। इस भव्य आयोजन में हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कई सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान सिनेमैटोग्राफी से आधारित विभिन्न क्षेत्रों का पुरस्कार वितरण हुआ था। द पावर ऑफ द डॉग फिल्म को बेस्ट फिल्म के अवाॅर्ड से नवाजा गया जिससे जेम्स कैंपियन ने डायरेक्ट किया था। जेम्स कैंपियन को बाफ्टा का बेस्ट डायरेक्टर अवाॅर्ड भी मिला। वह एक ऐसी महिला डायरेक्टर हैं जिन्हें 75 सालों के इतिहास में तीन बार इस अवाॅर्ड से नवाजा जा चुका है। हालांकि द पावर ऑफ द डॉग का सीधा कॉन्पिटिशन फिल्म ड्यून से था। इस दौरान विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर और जोआना स्कैनलन को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवाॅर्ड मिला। यहां देखें बाफ्टा अवॉर्ड्स के सभी विनर्स के नाम।

Also Read: Hello Awards 2022 में सिद्धार्थ मलहोत्रा ने संभाली कृति सेनन की ड्रेस, देखें Rekha समेत हिट-फ्लॉप फैशन Pics

बेस्ट फिल्म बनी यह (BAFTA Awards 2022 Best Film Award)

बाफ्टा अवाॅर्ड 2022 के दौरान जेम्स कैंपियन द्वारा निर्देशित फिल्म द पावर ऑफ द डॉग को बेस्ट शर्म के अवाॅर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का सीधा कॉन्पिटिशन बेलफास्ट और डोंट लुक अप समेत कई फिल्मों के साथ था। 

इन्हें मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड ‌(BAFTA 2022 Best Actress Award)

जानी-मानी हॉलीवुड अदाकारा जोआना स्कैनलन को फिल्म आफ्टर लव के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को बहुत पसंद किया गया था।

यह थे बेस्ट एक्टर (BAFTA Awards 2022 Best Actor)

किंग रिचर्ड फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में लोगों को विल स्मिथ का काम बहुत पसंद आया था। यही वजह है कि उन्हें बेस्ट एक्टर के अवाॅर्ड से नवाजा गया।।

Also Read: पल्लवी जोशी-विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, एक महीने में पूरी की द कश्मीर फाइल्स की शूटिंग

ये थे बेस्ट डायरेक्टर (BAFTA Awards 2022 Best Director)

द पावर ऑफ द डॉग जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए जेम्स कैंपियन को बेस्ट डायरेक्टर के अवाॅर्ड से नवाजा गया। उन्होंने अपनी फिल्म में सिनेमैटोग्राफी की हर एक बारीकियों का ध्यान रखा।

बेस्ट एनीमेटेड फिल्म (BAFTA Awards 2022 Best Animated Film)

Encanto फिल्म को बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का अवाॅर्ड दिया गया। इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (BAFTA Awards 2022 Best Production Design)

फिल्म ड्यून के लिए Patrice Vermette और Zsuzsanna Sipos बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए अवाॅर्ड दिया गया। 

यह थी बेस्ट डॉक्युमेंट्री (BAFTA Awards 2022 Best Documentary)

समर ऑफ सोल को बेस्ट डॉक्युमेंट्री अवाॅर्ड से नवाजा गया। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने Becoming Cousteau, Cow, Flee और The Rescue जैसी डॉक्युमेंट्रीज को कड़ी टक्कर दी। ‌

Also Read: The Kashmir Files: केरल कांग्रेस के ट्वीट पर अनुपम खेर का पलटवार, कहा- 'आंतकवाद के कारण खोए एक ही परिवार के दो पीएम'

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म (BAFTA Awards 2022 Outstanding British Film)

बेलफास्ट फिल्म को आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश का अवाॅर्ड मिला। इस फिल्म ने एक नहीं दो नहीं बल्कि नौ फिल्मों को पटखनी दी।

सपोर्टिंग एक्टर (BAFTA Awards 2022 Best Supporting Actor)

फिल्म कोडा के लिए Troy Kotsur को सपोर्टिंग एक्टर चुना गया। इस फिल्म में उनका काम लोगों को बहुत पसंद आया था।

सपोर्टिंग एक्ट्रेस (BAFTA Awards 2022 Best Supporting Actress)

वेस्ट साइड स्टोरी फिल्म का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में Ariana DeBose सपोर्ट इन किरदार में नजर आई थीं और उनके बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें यह अवाॅर्ड मिला।

ईई राइजिंग स्टार अवॉर्ड (BAFTA Awards 2022 EE Rising Star Award)

यह अवाॅर्ड Lashana Lynch को दिया गया जिन्होंने अपने काम से दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। 

Also Read: आज इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं रोहित शेट्टी, करियर के शुरुआत में प्रेस कर चुके हैं इस एक्ट्रेस की साड़ियां

ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म (BAFTA Awards 2022 British Short Film)

द ब्लैक कॉप को बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (BAFTA Awards 2022 Best Cinematography)

Greig Fraser को फिल्म ड्यून के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के अवाॅर्ड से नवाजा गया। 

बेस्ट कास्टिंग (BAFTA Awards 2022 Best Casting)

Cindy Tolan को फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी के लिए बेस्ट कास्टिंग के अवाॅर्ड से नवाजा गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।