लाइव टीवी

Class of 83 के ल‍िए म‍िली तारीफों से खुश हैं गीत‍िका त्‍यागी, बॉबी देओल के ल‍िए कही ये बात

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Sep 01, 2020 | 14:40 IST

क्‍लास ऑफ 83 में अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने बॉबी देओल की वाइफ का क‍िरदार निभाया है। वैसे इससे पहले वह पाउडर और स‍िटी ऑफ ड्रीम्‍स में भी नजर आ चुकी हैं।

Loading ...
geetika tyagi, गीत‍िका त्‍यागी
मुख्य बातें
  • क्‍लास ऑफ 83 में गीतिका त्यागी के काम को मिल रही सराहना
  • पाउडर में भी गीतिका त्यागी ने क‍िया है काम
  • 22 यार्ड में भी प्रभाव‍ित क‍िया था गीत‍िका त्‍यागी ने

अभिनेत्री गीतिका त्यागी जिन्हें पर्दे और मंच पर सशक्त भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है, इन द‍िनों क्‍लास ऑफस 83 को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह सुधा के क‍िरदार में हैं। उनका रोल हालांक‍ि छोटा है लेक‍िन तारीफ उनको भरपूर मिल रही है ज‍िसको लेकर वह खुश भी हैं। बता दें क‍ि गीत‍िका त्‍यागी को इससे पहले पर्दे पर पाउडर और स‍िटी ऑफ ड्रीम्‍स में भी दर्शकों ने देखा है। 

नागेश कुकुनूर की सिटी ऑफ ड्रीम्स हॉटस्टार पर र‍िलीज हुई थी। वहीं उन्‍होंने बरुण सोबती के साथ 22 यार्ड फिल्म भी की है। वर्तमान में गीतिका त्यागी नेटफ्लिक्स पर क्लास ऑफ 83 में बॉबी देओल के साथ लीड महिला की भूमिका में नजर आ रही हैं। 'क्लास ऑफ 83'  रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है और दर्शकों के बीच खासा चर्च‍ित भी है। 

फिल्म में अपने क‍िरदार के बारे में बात करने पर गीतिका त्यागी कहती हैं - इसमें मेरा क‍िरदार सुधा का है जो नायक डीन विजय की पत्नी है। सुधा के बिना, डीन विजय अधूरा है। वह त्याग कर रही है, लेकिन एक निर्णायक व्यक्ति भी है जो अपने पति को भी अच्छी तरह से समझती है। वह जानती है कि विजय सिंह की ड्यूटी का क्या मतलब है, इससे दोनों के बीच एक खूबसूरत प्रेम कहानी भी है। लेकिन सुधा की मौत के कारण यह अधूरी रह जाती है। सुधा बहुत ही खूबसूरत किरदार है। विजय सिंह अपनी पत्नी को याद करते रहते हैं और इस अपराध बोध में जीते हैं क‍ि कर्तव्य के कारण वह अंतिम क्षणों में सुधा के साथ न रह सके। इस सच को स्‍वीकार कर पाना उनके ल‍िए मुश्‍क‍िल होता है। 

गीत‍िका त्यागी को उनकी भूमिका के लिए सराहना मिल रही है। बकौल गीतिका - मुझे आलोचकों के साथ-साथ लोगों द्वारा भी सराहना मिल रही है। वे जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। मेरे लुक को काफी पसंद किया गया है। भूमिका छोटी है, लेकिन महत्वपूर्ण है। 

क्लास ऑफ 83 का निर्देशन अतुल सभरवाल ने किया है, जिनके साथ गीत‍िका ने पहले पाउडर में काम किया था। बॉबी देओल के साथ स्‍क्रीन शेयर  करने पर गीत‍िका ने कहा - बॉबी देओल के साथ काम करने का अनुभव अच्‍छा था। वह एक प्यारा सह अभिनेता हैं और  हमने फिल्मों पर बहुत सारी बातें कीं। अब गीत‍िका जल्द ही सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 2 की शूटिंग शुरू करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।