लाइव टीवी

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, अश्लील सामग्री वाले गाने बनाने का आरोप

Updated Jun 11, 2021 | 00:26 IST

Khesari Lal Yadav criminal complaint: खेसारी लाल यादव पर 'अश्लील सामग्री' और 'महिलाओं के प्रति अश्लीलता' वाले गाने बनाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Loading ...
खेसारी लाल यादव।
मुख्य बातें
  • मुसीबत में फंसे खेसारी लाल यादव
  • अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने स्टार और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे खेसारी लाल यादव चर्चा में हैं। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव पर कथित रूप से 'अश्लील सामग्री' और 'महिलाओं के प्रति अश्लीलता' वाले गाने बनाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुरजीत सिंह ने आज (10 जून) को मुंबई, महाराष्ट्र में खेसारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव पर पैसे कमाने के इरादे से 'अश्लील सामग्री और अश्लील वीडियो' बनाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने यादव के हाल ही में रिलीज हुए गाने चाची के बाची सावनपनवा में आती हैं का भी उल्लेख किया है और ये समाज में 'महिलाओं के प्रति स्पष्ट अनादर दिखाता है। शिकायतकर्ता ने स्क्रीनशॉट के रूप में आवश्यक प्रूफ भी उपलब्ध कराए हैं। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब गायक खेसारी लाल यादव की परेशानियां बढ़ी हैं। इससे पहले उन पर मार्च 2021 में फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडे द्वारा धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। यादव ने सोशल मीडिया पर निर्देशक के लिए अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें धमकी भी दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।