लाइव टीवी

Jiah Khan के अंतिम संस्कार में Deepika Padukone ने पहने थे ये कपड़े, कर रही हैं नीलाम,सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Updated Aug 17, 2021 | 16:41 IST

Deepika Padukone clothes auction: दीपिका पादुकोण कुछ पुराने कपड़े नीलाम करने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है ये कपड़े दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने थे।

Loading ...
Deepika Padukone
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण अपने कपड़े नीलाम करने जा रही हैं।
  • दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि ये कपड़े उन्होंने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने थे।

मुंबई. दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने कुछ कपड़े नीलाम करने जा रही हैं। लेकिन, इसके साथ ही वह विवादों में भी घिर गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका को चीप तक कह रहे हैं। 

दीपिका पादुकोण जिन कपड़ों को नीलाम कर रही हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये कपड़े उन्होंने जिया खान और प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार के दौरान पहने थे। सोशल मीडिया पर @Sharanyashetty ने लिखा, 'मुझे हैरानी  है कि मेरी फेवरेट दीपिका पादुकोण ने अपने 2013 के नीलाम  पहने। ये कपड़े उन्होंने दो अलग-अलग  अंतिम संस्कार में पहने थे।'

पैसे करेंगी डोनेट 
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस नीलामी से हासिल हुए पैसे को एनजीओ ‘Live Love Laugh Foundtaion’ को डोनेट करेंगी। इस सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा, 'इसका बचाव मत करें कि दीपिका पादुकोण चैरिटी के लिए कर रही हैं। झूठी 10 या 15 साल पुराने साधारण ब्रैंड  के कपड़ों को नीलाम कर रहे हैं।  आप घर में काम करने वालों को क्यों नहीं दे सकते हैं।' 

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका  पादुकोण के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे हैं। इसके अलावा वह प्रभास के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।। 

दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी काम कर रही हैं। वहीं, दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली हैं। दीपिका और शाहरुख पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा वह पति रणवीर के साथ 83 में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।