लाइव टीवी

Engagement Ring cost: इन अभ‍िनेत्र‍ियों को म‍िली सगाई की इतनी महंगी अंगूठी, कीमत जानकर रुक जाएगी सांस

Updated Nov 03, 2020 | 06:11 IST

Expensive Engagements Rings of bollywood Actress : इन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेज को सगाई में इतनी महंगी अंगूठी म‍िली है कि कीमत आपको जोर का झटका देगी। जानें दीपिका पादुकोण से प्र‍ियंका चोपड़ा तक की अंगूठी के बारे में।

Loading ...
Expensive Engagements Rings of bollywood Actress
मुख्य बातें
  • बेहद चर्चा में रही थी अनुष्का शर्मा की अंगूठी
  • करीना कपूर को सैफ ने दी थी महंगी र‍िंग
  • ट‍िफनी का डायमंड पहनती हैं प्र‍ियंका चोपड़ा

जब भी फैशन से लेकर खूबसूरत ज्वैलरी की बात की जाती है तो हमारी नजर बॉलीवुड के सितारों की ओर जाती है और लोग इनकी कीमत जानने के लिए काफी उत्सुक दिखाई देते है। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर की खूबसूरत रिंग के बारे में और इसकी कीमत। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Sonam Kapoor Engagement Ring)


कपूर परिवार की लाडली सोनम एक ऐसे खानदान से हैं जो 1974 से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग से जुड़ा है। सोनम के परिवार के  रिश्तेदारों का भी फिल्म इंडस्ट्री से कनेक्शन है। आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बॉलीवुड की महंगी शादियों में से एक है। शादी के दौरान बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स का जमावड़ा लगा रहा। वैसे सोनम कपूर को सगाई में क्लासिक हीरे की अंगूठी पहनती हैं जिसकी कीमत 90 लाख के करीब बताई जाती है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra Engagement Ring)


साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी काफी चर्चा में बनी हुई थी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में हिंदू और ईसाईदो रीति रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। जिसमें प्रियंका वेस्टर्न गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। राजा महाराजाओं जैसी इस शादी में निक और प्रियंका ने करोड़ों खर्च किए थे। आपको बता दें वहीं प्रियंका चोपड़ा सगाई की अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। वह एक टिफनी हीरा पहनती हैं।

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Anushka Sharma Engagement Ring)


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बाद मिसेज कोहली बन गई हैं और जल्द ही दोनों का पहला बेबी भी होने वाला है। विराट कोहली द्वारा साझा की गई तस्वीर में अनुष्का उन्हें जयमाला पहना रही थी। हाथ में जयमाला थामे अनुष्का की रिंग पर बहुत कम लोगों की नजर पड़ी होगी। आपको बता दें इस रिंग की कीमत एक करोड़ रुपये के करीब है। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone Engagement Ring)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की बात करें तो दोनों की शादी बॉलीवुड की खूबसूरत शादियों में से एक थी। एपिक वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर क्लासिक ट्रेडिशनल तक सब कुछ परफेक्ट था। खबरों के अनुसार दीपिका की सगाई अंगूठी की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ के बीच है और ये बेहद खूबसूरत रिंग है।

करीना कपूर और सैफ अली खान (Kareena Kapoor Khan Engagement Ring)


बॉलीवुड की बेगम करीना कपूर खान को नवाब सैफ अली खान से फिल्म के एक सेट पर प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर लिया। खबरों के अनुसार सैफ अली खान ने करीना को जो सगाई की अंगूठी दी थी, उसकी कीमत 75 लाख रुपये के आसपास थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।