लाइव टीवी

कॉलेज खत्म होने के बाद दो साल तक घर बैठे थे फरहान अख्तर, मां की धमकी के बाद बनाई 'दिल चाहता है'

Updated Jan 09, 2022 | 07:33 IST

Farhan Akhtar Birthday: फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। बर्थडे के मौके पर जानिए फरहान की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें....

Loading ...
Farhan Akhtar
मुख्य बातें
  • फरहान अख्तर 9 जनवरी 2022 को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है बनाई थी।
  • फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को डेट कर रही हैं।

Farhan Akhtar Facts: एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। फरहान अख्तर गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं।फरहान अख्तर ने साल 1991 में फिल्म लम्हे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी।  हालांकि, उन्हें पहचान साल 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से मिली थी। 

साल 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है कल्ट क्लासिक मानी जाती है। एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने बताया था कि कॉलेज खत्म होने के बाद दो साल तक घर पर बैठे थे। घर पर केवल फिल्में ही देखा करते थे। जब मां ने उन्हें घर से निकालने की धमकी दी तो उन्होंने दिल चाहता है डायरेक्ट की।  फरहान ने साल 2008 में फिल्म रॉक ऑन से जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फिल्म भाग मिल्खा भाग, कार्तिक कॉलिंग कॉलिंग, लक बाई चांस और स्काई इज पिंक जैसी फिल्मों में काम किया।

Also Read:  2022 में फरहान अख्तर क्या शिबानी दांडेकर को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया? शादी को लेकर क्या हैं इस कपल के प्लान

शिबानी दांडेकर को कर रहे हैं डेट 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो फरहान अख्तर टीवी होस्ट शिबानी दांडेकर को साल 2018 से डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ये फरहान की दूसरी शादी होगी। फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना से शादी की थी। अधुना से उनकी मुलाकात दिल चाहता है के सेट पर हुई थी। साल 2017 में अपने वाइफ अधुना से अलग हुए थे। फरहान और अधुना की दो बेटियां- शाक्या और अकीरा है। दोनों बेटियों की कस्टडी फिलहाल अधुना के पास है। 

ये है शादी का प्लान 
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि फरहान और शिबानी वर्ष 2022 में मार्च के महीने में शादी कर सकते हैं। कोरोना के कारण दोनों अपनी शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहे हैं। 

शादी में फरहान और शिबानी के परिजन और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सूत्र ने बताया कि इन दोनों ने अपनी शादी के लिए एक फाइव स्टार होटल बुक कर लिया है। इसके साथ इन दोनों ने सब्यसाची के कपड़े भी शादी के लिए चुन लिए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।