लाइव टीवी

Farida Jalal Birthday: रिएलिटी शो से चमकी थी फरीदा जलाल की किस्मत, शादी के बाद फिल्मों से चली गई थीं दूर

Updated Mar 14, 2021 | 13:19 IST

Farida Jalal Birthday: फरीदा जलाल  आज अपना 72वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानिए वेट्रन एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें...

Loading ...
Farida Jalal
मुख्य बातें
  • पिछले 50 साल से फिल्मों में एक्टिव फरीदा जलाल अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म तकदीर से की थी।
  • बड़े पर्दे पर उनको पहचान मां और दादी के किरदारों से मिली है।

मुंबई. जानी-मानी एक्ट्रेस फरीदा जलाल  आज अपना 72वां बर्थडे मना रही हैं। पिछले 50 साल से फिल्मों में एक्टिव फरीदा जलाल ने हिंदी, तमिल, तेलुगु समेत कई फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर उनको पहचान मां और दादी के किरदारों से मिली है।

फरीदा जलाल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म तकदीर से की थी। इसके बाद उन्होंने अराधना में राजेश खन्ना के अपोजिट काम किया। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाया था। 90 के दशक में फरीदा जलाल मां के रोल करने लगी थीं। 

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में उन्होंने काजोल की मम्मी का रोल किया था। वहीं, साल 1999 में रिलीज हुई कुछ-कुछ होता है में शाहरुख खान की मम्मी का रोल निभाया था। 

रिएलिटी शो से मिली पहचान
फरीदा जलाल की किस्मत रिएलिटी शो से खुली। फिल्मफेयर माधुरी के फंक्शन में राजेश खन्ना को हीरो में पहला और फरीदा जलाल को हिरोइन में पहला स्थान मिला था। इस शो ताराचंद बड़जात्या भी मौजूद थे। 

ताराचंद बड़जात्या को फरीदा जलाल इतनी पसंद आईं उन्होंने फिल्म तकदीर ऑफर कर दी थी। फरीदा और डैनी डेजोंगपा की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थीं।

तबरेज बरमावर से की शादी  
फरीदा जलाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तबरेज बरमावार से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म जीवन रेखा के सेट पर हुई थी। 
तबरेज की साबुन की फैक्ट्री थी। 


शादी के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं आ रहे थे। ऐसे में वह अपने पति के साथ बैंगलोर चली गईं। साल 2003 में फरीदा जलाल के पति का निधन हो गया। उनका एक बेटा यासीन है।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।