लाइव टीवी

सलमान खान ने होस्ट सिद्धार्थ कानन के साथ किया दुर्व्यवहार! फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद

Updated Jun 05, 2022 | 16:02 IST

Salman Khan IIFA Awards 2022: सलमान खान का आईफा अवॉर्ड्स 2022 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सलमान खान के फैंस कह रहे हैं कि सलमान खान ने होस्ट के साथ दुर्व्यव्हार किया।

Loading ...
Salman Khan, Sidharth Kanan
मुख्य बातें
  • सलमान खान का आईफा अवॉर्ड से एक वीडियो सामने आया है।
  • वीडियो में सलमान खान सिद्धार्थ कानन के साथ रूखा व्यवहार कर रहे हैं।
  • सलमान खान के इस व्यवहार से फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई।

Salman Khan IIFA Awards 2022 Viral Video:  सलमान खान को बॉलीवुड में भाईजान कहा जाता है। हालांकि, कई बार वह अपने रूखे व्यवहार के कारण फैंस और ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान द्वारा होस्ट और एंकर सिद्धार्थ कानन के साथ किया गया व्यवहार फैंस को पसंद नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्धार्थ कानन सलमान खान को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बुला रहे हैं। सिद्धार्थ कानन ने सलमान खान के बिग बॉस स्टाइल में कहा, 'हेलो, नमस्ते, सलाम वलेकुम, सत श्री अकाल, केम छो, आदाब।' तभी सलमान खान ने कहा, 'कीप क्वाइट यानी चुप रहो।' सलमान खान आगे कहते हैं, 'हमें इन्होंने इतना ज्यादा बोर किया। ये सारी चीजें तुम कैसे मैनेज कर लेते हो यार।' सलमान खान के इस व्यवहार से फैंस काफी ज्यादा गुस्से में हैं। फैंस का कहना है कि उन्हें सिद्धार्थ कानन का ऐसा अपमान नहीं करना चाहिए।  

Also Read: IIFA Awards 2022: शेरशाह बेस्ट फिल्म, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, देखें आईफा अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट    

फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद
सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस व्यवहार के बाद फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, 'मुझे याद है कि सुशांत सिंह राजपूत को कैसे स्टेज पर परेशान किया गया था।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ' ये बहुत ही गंदा और घमंडी व्यवहार है। ये जहां पर भी जाते हैं कि  कुछ भी अच्छा नहीं कर सकता है।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'वाह कितना खराब व्यवहार। भाई अगर आपको इवेंट में जाना पसंद नहीं तो न जाए। लगता है सफलता इनके सिर चढ़ गई है।'

आईफा 2022 में विक्की कौशल को सरदार उधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। शेरशाह को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।