लाइव टीवी

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट है गुंजन सिन्हा, अपने डांस से देगी टीवी के पॉपुलर स्टार्स को टक्कर

Updated Aug 28, 2022 | 19:01 IST

Gunjan Sinha Jhalak Dikhla Jaa 10 : 3 सितंबर 2022 को कलर्स टीवी पर झलक दिखला जा 10 ऑन एयर होगा। शो में टीवी के कई पॉपुलर कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। लेकिन छह साल की गुंजन सिन्हा पर हर किसी की नजरें टिकी होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
gunjan sinha jhalak dikhla jaa 10
मुख्य बातें
  • 3 सितंबर को ऑनएयर होगा झलक दिखला जा 10
  • डांसिंग रियलिटी शो में नजर आएंगी गुंजन सिन्हा
  • झलक दिखला जा 10 की सबसे यंग कंटेस्टेंट है गुंजन

Gunjan Sinha Jhalak Dikhla Jaa 10 : कलर्स टीवी का डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 जल्द ऑन एयर होने वाला है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स नजर आने वाले हैं। शो में रुबीना दिलैक, निति टेलर, निया शर्मा, धीरज धूपर, फैजल शेख, शिल्पा शिंदे, अली असगर और गुंजन सिन्हा जैसे कलाकार शामिल होने वाले हैं। कलर्स टीवी का ये शो 3 सितंबर को ऑन एयर होने वाला है। शो में सबसे यंग कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा है। गुंजन इससे पहले पॉपुलर डांस शो डांस दीवाने 3 में नजर आई थीं।

गुंजन महज 6 साल की हैं,  वो गुहाटी की रहने वाली है। गुंजन को डांस दीवाने 3 से पॉपुलैरिटी मिली थी। गुंजन शो की फर्स्ट रनरअप थी।डांसर बिग बॉस 13 में सलमान खान और राघव जुयाल के साथ नजर आई थीं। गुंजन को स्वैग की रानी का टाइटल खुद माधुरी दीक्षित ने दिया था।

गुंजन सिन्हा नजर आएंगी झलक दिखला जा 10

ये भी पढ़ें - Ram Setu : विवाद में फंसी अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु, BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाया तत्थों से छेड़छाड़ करने का आरोप

गुंजन की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। डांसर के पिता रणधीर सिन्हा पेशे से पुलिस इंस्पेक्टर है। गुंजन का नॉर्थ ईस्ट से खास कनेक्शन है। गुंजन भले ही उम्र में सबसे छोटी हो लेकिन डांस में सबकी गुरू हैं। गुंजन को डांस दीवाने 3 में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गुंजन का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद है। छोटी सी गुंजन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपनी फोटो और डांस वीडियो शेयर करती हैं। फैंस के साथ- साथ जज की निगाहें भी गुंजन पर टिकी होगी।

झलक दिखला जा 10 टीवी पर पांच साल बाद वापसी कर रहा है। इस शो को मनीष पॉल को होस्ट करेंगे। करण जौहर, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित इस शो को जज करेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।