लाइव टीवी

आसान नहीं थी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी, दो शादी टूटने के कारण परिवार था खिलाफ

Updated Feb 23, 2022 | 10:41 IST

Karan Singh Grover Bipasha Basu Birthday: करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। करण और बिपाशा बसु ने साल 2016 में शादी की थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी...

Loading ...
Karan Singh Grover, Bipasha Basu
मुख्य बातें
  • करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • करण सिंह ग्रोवर ने शादी से पहले कई साल तक डेट किया था।
  • बिपाशा बसु ने बताया था कि उनके घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे।

Karan Singh Grover Birthday: बॉलीवुड और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियल  सोलह श्रृंगार, दिल मिल गए, परिवार, जरा नचके दिखा और कुबूल है जैसे टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा वह अलोन, हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के साथ शादी की थी। 

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु (Karan Singh Grover Bipasha Basu Love Story) ने शादी से पहले कई साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों ने फिल्म अलोन में साथ काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे। बिपाशा बसु चार साल बड़ी हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने बताया कि करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने के लिए उन्हें अपने परिवार को मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि करण की दो शादियां टूट चुकी थीं। इस कारण उनके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। 

Also Read: कभी शादी नहीं करना चाहती थीं बिपाशा बसु, फिर कैसे बनीं करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी

ऐसे समझाया घरवलाों को 
बिपाशा बसु आगे कहती हैं कि, 'मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मेरा जिस तरह का रिश्ता था वह काफी लंबा चला था। वह उसकी शादी से बहुत बड़ा था। मैंने सिर्फ कागज के टुकड़े पर साइन नहीं किया है। ऐसे में ये मुझे उससे अलग कैसे बनाता है। रिश्ता खत्म होने के बाद दिल टूट जाता है लेकिन, वक्त के साथ-साथ चीजें पहले से बेहतर होने लगती है। सबकी अपनी जर्नी होती है और किसी के लिए भी यह कहना बहुत आसान होता है कि 'ओह.. ये तीसरी शादी है। नहीं चलेगा.. तलाक हो जाएगा।' 

कुबूल है से मिली थी पहचान
करण सिंह ग्रोवर को पहचान जी टीवी के सीरियल कुबूल है से मिली थी। साल 2013 में करण सिंह ग्रोवर ने शो को अलविद कह दिया था। इसके बाद साल 2018 में करण सिंह ग्रोवर ने सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 से वापसी की थी। 

कसौटी जिंदगी की 2 में करण सिंह ग्रोवर ने इस सीरियल में ऋषभ बजाज का किरदार निभाया था। इस शो के लिए उन्होंने एक दिन के लिए लगभग तीन लाख रुपए चार्ज करते थे। इसके बाद वह टीवी जगत के हाइएस्ट पेड एक्टर बन गए थे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।