लाइव टीवी

न लग्जरी रिजॉर्ट, न फाइव स्टार होटल, सुनील शेट्टी के इस बंगले में सात फेरे लेंगे के.एल.राहुल- आथिया शेट्टी?

Updated Sep 05, 2022 | 20:43 IST

KL Rahul and Athiya Shetty wedding: के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी के वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट आई है। जानिए कहां पर होगी दोनों की शादी।

Loading ...
KL Rahul, Athiya Shetty
मुख्य बातें
  • के.एल.राहुल और आथिया की शेट्टी कर सकते हैं साल के अंत में शादी।
  • के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी के वेडिंग वेन्यू पर आया अपडेट।
  • के.एल.राहुल और आथिया शेट्टी सुनील शेट्टी के घर पर लेंगे सात फेरे।

KL Rahul and Athiya Shetty wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई खबरें आई थी। हालांकि, आथिया और उनके परिवार ने इस महज अफवाह बताया था। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आथिया शेट्टी और के.एल.राहुल की शादी का वेन्यू तय हो गया है। इसके अलावा दोनों परिवार अब शादी की तारीखों और तैयारियों को भी अंतिम रूप दे रहा है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आथिया शेट्टी और के.एल. राहुल (K.L Rahul and Athiya Shetty Wedding) खंडाला में शादी कर सकते हैं। वेडिंग प्लानर और उनकी टीम ने इसके लिए खंडाला में रेकी की है। शादी किसी पांच सितारा होटल में न होकर सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर जहान में होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित ये घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब हैं। ये घर काफी दूर तक फैला हुआ है। घर के आस-पास काफी हरियाली है और घर का इंटीरियर भी पेड़ और पौधों से सजाया गया है। 

Also Read: के.एल. राहुल नहीं परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही हैं आथिया शेट्टी, शादी की अफवाहों का दिया जवाब

जल्द दिया जाएगा इनविटेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में शामिल होने वाले करीबियों को जल्द ही शादी के बारे में सूचना दे दी जाएगी। उनसे कहा जाएगा कि वह दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते फ्री रहें। ऐसे में देखना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद क्या आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का भी भव्य आयोजन होता है। आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी साल 2019 से रिलेशनशिप में हैं। आथिया शेट्टी भारत के कई मैच में के.एल.राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में भी मौजूद रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया शेट्टी आखिरी बार फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। आथिया शेट्टी अब फुटबॉलर अफशान आशिक की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। वहीं, के.एल. राहुल की बात करें तो वह फिलहाल दुबई में चल रहे एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।