लाइव टीवी

केआरके ने अपने नाम से हटाया खान, लगाया नया सरनेम कुमार, पत्नी से है खास कनेक्शन

Updated Aug 20, 2022 | 16:30 IST

KRK changed his name on twitter : कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अपने नाम से खान हटा दिया और अपनी पत्नी का सरनेम लगाया है। एक्टर ने इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
krk
मुख्य बातें
  • कमाल राशिद खान ने बदला अपना सरनेम
  • एक्टर ने अपनी पत्नी का नाम सरनेम में लगाया
  • केआरके ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

KRK changed his name on twitter : एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। केआरके ट्विटर पर हर फिल्म पर रिव्यू देते हैं। एक्टर अपने अभिनय से ज्यादा बयानों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। एक्टर ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर नाम बदल लिया है। एक्टर ने अपने नाम से खान हटाकर पत्नी का सरनेम लगाया है। केआरके ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने अपने नाम से खान हटाता हूं और अपनी पत्नी का सरनेम कुमार एड करता हूं। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। इसलिए मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है'। एक्टर के इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया। हालांकि केआरके ने इसकी पीछे की वजह नहीं बताई है। 

केआरके ने बदला अपना सरनेम

केआरके ने विजय देवरकोंडा को कहा एनाकोंडा

केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने विजय देवरकोंडा पर भी निशाना साधा है। एक्टर ने लाइगर का रिव्यू अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। केआरके अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड के खान्स पर निशाना साधते हैं। एक्टर ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान को जमकर ट्रोल किया था। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा था मैंने आमिर खान का करियर बर्बाद कर दिया। अब शाहरुख और सलमान खान की बारी है।

ये भी पढ़ें - अब उठी लाइगर को बायकॉट करने की मांग, जानें विजय देवरकोंडा की फिल्म का क्यों हो रहा विरोध

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

KRK