लाइव टीवी

कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं कुछ-कुछ होता है की ये डांसर, बदला हुआ लुक देख फैन्स को नहीं हुआ यकीन

Kuch Kuch Hota Hai
Updated Jul 10, 2022 | 19:22 IST

Kuch Kuch Hota Hai Throwback: फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने तुझे याद न मेरी आई को आज भी गुनगुनाया जाता है। गाने में नजर आ रही डांसर आज बहुत बड़ी कोरियोग्राफर और रिएलिटी शो की जज हैं।

Loading ...
Kuch Kuch Hota HaiKuch Kuch Hota Hai
Kuch Kuch Hota Hai
मुख्य बातें
  • फिल्म कुछ-कुछ होता है को 22 साल हो गए हैं।
  • फिल्म के गाने 'तुझे याद न मेरी आई' को आज तक गुनगुनाया जाता है।
  • गाने में नजर आ रही डांसर आज बहुत बड़ी कोरियोग्राफर हैं।

Kuch Kuch Hota Hai Throwback: साल 1999 में आई शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने जहां फिल्म इंडस्ट्री को करण जौहर जैसा डायरेक्टर दिया। वहीं, फिल्म के हर एक छोटे-बड़े किरदार को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में जब काजोल यानी अंजली का प्यार अधूरा रह जाता है तो गाना 'तुझे याद न मेरी आई' आता है। इस गाने में नजर आने वाली डांसर को फैंस भले ही तब पहचान नहीं पाय। लेकिन, आज ये बॉलीवुड की सबसे कोरियोग्राफर और डांस रिएलिटी शो की जज हैं। 

'तुझे याद न मेरी आई' (Tujhe Yaad Na Meri Aayi Song) न सिर्फ फिल्म का पॉपुलर गाना था। इसे आज भी फैंस गुनगुनाते हैं। गाने में रेड कलर की लहंगा चोली में नजर आ रही डांसर ने अपने डांस मूव्स में सभी को दीवाना बना दिया था। ये डांसर फराह खान की असिस्टेंट रहीं हैं। इन्होंने न सिर्फ कुछ-कुछ होता है में काम किया है। बल्कि फिल्म दिल तो पागल है, मोहब्बतें, कल हो न हो, मैं हूं न और ओम शांति ओम जैसी कई बड़ी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया। फिलहाल वह कई बड़े रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। 

GeetaKapoorinKuchKuchHotaHai

Also Read: अपनी मां को याद कर इमोशनल हुईं गीता कपूर, बोलीं- उनके निधन को टीवी शो के लिए कंटेंट नहीं बनाना चाहती

नर्वस थीं गीता कपूर
तुझे याद न मेरी आई गाने में नजर आ रहीं ये डांसर और कोई नहीं गीता कपूर (Geeta Kapoor in Kuch Kuch Hota Hai) हैं। गीता कपूर को फैंस गीता मां के नाम से भी जानते हैं। एक इंटरव्यू में गीता कपूर ने कहा था कि वह गाने की शूटिंग के दौरान काफी नर्वस थीं। ये पहला मौका था जब वह किसी फिल्म में काम कर रही थीं। गीता कपूर की गुरु फराह खान ने उन्हें काम करने के लिए मनाया। फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि डायरेक्टर करण जौहर को गाने की ओपनिंग के लिए एक अच्छी डांसर की जरूरत थी। उन्होंने तुरंत गीता कपूर के नाम की सिफारिश की।    

गीता कपूर ने साल 2008 में रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के पहले सीजन से अपना टीवी डेब्यू किया था। इस शो में टेरेंस लुईस और रेमो डीसूजा उनके साथ जज थे। वहीं मिथुन चक्रवर्ती इस शो के ग्रैंड मास्टर थे। साल 2009 में वह इसी रिएलिटी शो के दूसरे सीजन में भी जज बनीं थीं। आपको बता दें कि गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।