लाइव टीवी

बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनकर सड़कों पर निकली मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने शेयर किया वीडियो

Updated Jun 28, 2022 | 19:47 IST

Arjun Kapoor post on Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों फ्रांस में छुट्टियां बिता रहे हैं। अब अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड उनका हूडी पहनकर सड़कों पर चल रही है।

Loading ...
Malaika Arora And Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं।
  • अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव का वीडियो शेयर किया है।
  • वीडियो में मलाइका ने अर्जुन कपूर का हूडी पहना है।

Arjun Kapoor Post on Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में वेकेशन मना रहे हैं। बी टाउन का ये सबसे चर्चित कपल सोशल मीडिया पर अपने इस वेकेशन की फोटोज शेयर कर रहे हैं। ताजा फोटो में मलाइका अरोड़ा पेरिस की सड़कों में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की हूडी पहनी हुई है। 

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। पहली फोटो में अर्जुन कपूर ब्लू कलर की हूडी में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पेरिस की सड़कों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अर्जुन कपूर का ही हूडी पहना हुआ है। मलाइका जहां फोटोज क्लिक कर रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर उनकी वीडियो बना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'दिन में मेरे पास, रात में इनके पास।' इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हा हा हा पकड़ी गई।' 

यहां पर देखें अर्जुन कपूर का पोस्ट (Arjun Kapoor Post)

Also Read: बर्थडे पर ब्रंच करते नजर आए अर्जुन कपूर, लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ एक्टर ने लिए फास्ट फूड के मजे 

बर्थडे पर किया था स्पेशल पोस्ट 
अर्जुन कपूर के बर्थडे (Arjun Kapoor) पर मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की है। फोटोज में अर्जुन कपूर जहां ब्लैक कलर की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाइका अर्जुन को अपने हाथ से केक खिला रही हैं। केक खाने के बाद अर्जुन कपूर आंख मार रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'विश मांगो माई लव, काश तुम्हारी सारी विश और सपने पूरे हो जाएं। जन्मदिन की बधाई अर्जुन।'  

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन के खास दोस्त वरुण धवन ने कहा था कि अर्जुन कपूर शादी के लिए तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अब फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर फिल्म कुत्ते में भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।