लाइव टीवी

Miss India USA 2022 : भारतीय- अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए का खिताब, स्लिवर स्क्रीन पर करना चाहती हैं काम

Updated Aug 07, 2022 | 21:01 IST

Miss India USA 2022 : भारतीय अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022 का खिताब। महज 18 साल की उम्र में आर्या ने ये कामयाबी हासिल की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Aarya Walvekar win miss india usa 2022
मुख्य बातें
  • भारतीय अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022 का खिताब
  • आर्या ने बताया कि वो बचपन से टीवी पर अभिनय करना चाहती थीं
  • जानिए कौन हैं आर्या वालवेकर

 Aarya Walvekar win Miss India USA 2022 :  वर्जीनिया की आर्या वालवेकर ने मिस इंडिया यूएसए 2022 (Miss India USA 2022) का खिताब अपने नाम कर लिया है। महज 18 की साल की उम्र में आर्या ने ये कमाल कर दिखाया है. भारतीय- अमेरिकी मूल की आर्या वालवेकर ने न्यू जर्सी में आयोजित मिस इंडिया यूएसए 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।। मिस इंडिया यूएसए विदेशों में चलने वाली सबसे लंबी भारतीय प्रतियोगिताओं से से एक है। इस बार मिस इंडिया यूएसए की 40वीं वर्षगांठ है। मिस इंडिया यूएसए का ताजा आर्या वालवेकर ने पहना।

आर्या ने इस खिताब को जीतने के बाद कहा कि उन्हें नई जगहों पर घूमना, खाना बनाना और अलग-अलग विषयों पर चर्चा करना बेहद पसंद है। उन्होंने आगे कहा, मैं बचपन से टीवी पर अभिनय करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मैं खुद को स्लिवर स्क्रीन पर देखना चाहती हूं। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सौम्या शर्मा फर्स्ट रनअप रहीं और संजना चेकूरी सेकंड रनअप रहीं। मिस इंडिया यूएसए आर्या वालवेकर टेडएक्स इवेंट में भी मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रख चुकी हैं। सौम्या वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में प्रीमेडिकल की छात्रा हैं।

आर्या वालवेकर ने जीता मिस इंडिया यूएसए 2022 का खिताब

ये भी पढ़ें - राजीव सेन और चारू असोपा के बीच हो गया है सब ठीक? सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के भाई ने शेयर की फोटो
 

वर्ल्डवाइड पीजेंट्स के संस्थापक धर्मात्मा नीलम सरन ने कहा कि वर्षों से इंडियन कम्युनिटी से मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। वाशिंगटन की अक्षी जैन ने मिसेज इंडिया यूएसए का खिताब जीता है। न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर ने मिस टीन इंडिया यूएसए का खिताब हासिल किया। 2021 में मिशिगन की वैदेही डोंगरे ने पिछले साल मिस इंडिया यूएसए 2021 का ताज पहना था। वेदेही उस समय 25 साल की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।