लाइव टीवी

Mouni Roy Facts : इतने करोड़ की मालकिन हैं 'टीवी की नाग‍िन' मौनी रॉय, एक शो की फीस है लाखों में

TV actress mouni roy net worth properry unknown facts ekta kapoor naagin akshay kumar gold
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Aug 10, 2020 | 11:00 IST

Mouni Roy Net worth : टीवी पर नाग‍िन शो को मौनी रॉय ने पॉपुलर बनाया है। वैसे छोटे पर्दे पर नाम कमाने के साथ ही मौनी बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। मौनी ने 'गोल्ड' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की।

Loading ...
TV actress mouni roy net worth properry unknown facts ekta kapoor naagin akshay kumar goldTV actress mouni roy net worth properry unknown facts ekta kapoor naagin akshay kumar gold
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
mouni roy net worth, मौनी रॉय नेट वर्थ
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय Made In China और Romeo Akbar Walter जैसी फिल्मों में हिस्सा रही हैं
  • मौनी ब्रहामास्त्र और बोले चूड़ियां फिल्म में भी दिखाई देंगी
  • मौनी साल 2014 में 'झलक दिखला जा' में नजर आईं

मौनी रॉय अब टीवी इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी जाना पहचाना बन गई हैं। इस बांग्‍ला बाला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में  टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में अपने एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करने लगी हैं। छोटे पर्दे पर अपना नाम कमाने के बाद अब एक्ट्रेस बनकर मौनी रॉय बॉलीवुड में भी कमाल कर रही हैं। 

मौनी धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और उन्हें दर्शकों का प्यार भी मिल ही रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी रॉय की संपत्ति कितनी है। शायद नहीं, तो चलिए इसकी जानकारी हम आपको विस्‍तार में देते हैं।

इतनी है मौनी रॉय की नेट वर्थ
एक्ट्रेस की कुल वर्थ 1 मिलियन डॉलर है यानी 8 करोड़ रुपये है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि वो एक शो के लिए 30-40 लाख रुपये फीस लेती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

देवों के देव महादेव से बनाई खास पहचान
मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मौनी का यह किरदार भीखास उनकी खास पहचान बना गया । इसके बाद उन्होंने 'जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' में मीरा का किरदार निभाया था।

नागिन किरदार साबित हुआ मील का पत्थर
मौनी रॉय का निभाया नागिन का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया है। कई सीरियल्स ऐसे हैं, जिसमें मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आईं और शो की सफलता में उनका योगदान भी रहा है। कई फेमस शो में काम कर चुकीं मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही है।

अक्षय कुमार के साथ कर चुकी हैं डेब्यू
मौनी रॉय 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।