लाइव टीवी

Pawan Kalyan Networth: 56 करोड़ रुपए की संपत्ति, डेढ़ करोड़ रुपए का घर, ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं पवन कल्याण

Updated Sep 02, 2022 | 14:39 IST

Pawan Kalyan Networth: साउथ के पॉपुलर स्टार पवन कल्याण दो सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। पवन कल्याण की गिनती साउथ के सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। जानिए कितनी है पवन कल्याण की नेटवर्थ और कार कलेक्शन।

Loading ...
Pawan Kalyan
मुख्य बातें
  • साउथ के स्टार पवन कल्याण का दो सितंबर को बर्थडे है।
  • पवन कल्याण करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं।
  • पवन कल्याण के पास है लग्जरी कार का कलेक्शन।

Pawan Kalyan Networth: साउथ के पावर स्टार और राजनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) दो सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। पवन कल्याण मेगास्टार चिरंजिवी के भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'अक्कड़ा अम्माई इक्काड़ा अब्बाई' से की थी। ये आमिर खान की डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक का रीमेक थी। पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और रातों रात स्टार बन गए थे। पवन फिल्मों के अलावा राजनीति में भी बेहद एक्टिव हैं। उनका जन सेना पार्टी के नाम से एक राजनीतिक पार्टी भी है। 

पवन कल्याण ने साल 2019 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में गजुवाका और भीमावरम सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, दोनों ही सीटों से उन्हें वाईएसआर कांग्रेस के कैंडिडेट्स ने हरा दिया। चुनाव आयोग में दायर पवन कल्याण के एफिडेविट के मुताबिक उन्होंने केवल 10वीं तक ही पढ़ाई की है। उनके पास 56 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पवन कल्याण के पास 34 करोड़ से अधिक की देनदारी भी थी। पवन कल्याण के पास चार लाख से अधिक कैश है। वहीं, उनकी वाइफ डेढ़ लाख रुपए से अधिक कैश है। इसके अलावा पवन कल्याण के पास 38 लाख 10 हजार रुपए की ज्वेलिरी भी है। 

Also Read: हिंदी फिल्मों में बाहुबली की राजमाता का था फ्लॉप करियर, राम्या कृष्णन बोलीं- बॉलीवुड के लिए साउथ इंडस्ट्री छोड़ने की हिम्मत नहीं

ऐसा है कार कलेक्शन (Pawan Kalyan car collection)
कार कलेक्शन की बात करें तो पवन कल्याण के पास मर्सडीज बेंज-350 है। इसकी कीमत 72 लाख 95 हजार रुपए है। वहीं, टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 21 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा पवन के पास स्कॉडा रैपिड है, जिसकी कीमत 27 लाख से अधिक है। पवन कल्याण की महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 13 लाख रुपए है। उनके कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार वॉल्वो XC 90 है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। पवन बाइक के भी शौकीन हैं। उनके पास हार्ले डेविडसन बाइक हैं, जिसकी कीमत 32 लाख रुपए से अधिक है।

पवन कल्याण के पास बंजारा हिल्स हैदराबाद में 3336 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट है। इसकी कीमत एक करोड़ 75 लाख से अधिक है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो पवन कल्याण ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से हुई थी। दोनों ने साल 2007 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी की थी। साल 2012 में तलाक हो गया था। साल 2013 में उन्होंने अन्ना लेजहेनवा से शादी की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।