लाइव टीवी

Priyanka Chopra के पास है 77 लाख का गाउन और 18 लाख का लहंगा, महंगे आउटफ‍िट्स से भरा है वार्डरोब

Updated Jul 17, 2021 | 09:32 IST

अपने फैशन स्टाइल से सबको अपना दीवाना बना देने वाली प्रियंका चोपड़ा के पास एक से बढ़कर एक शानदार और महंगे आउटफिट्स हैं जिनको वह कई इवेंट्स पर पहन चुकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
Priyanka Chopra Jonas Birthday
मुख्य बातें
  • 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं अपना 39वां जन्मदिन, जमशेदपुर में हुआ था प्रियंका का जन्म।
  • एक से बढ़कर एक आउटफिट्स की मालकिन हैं प्रियंका चोपड़ा, खास इवेंट्स पर पहने हैं उन्होंने लाखों के कपड़े।
  • 18 लाख के सब्यसाची लहंगे से लेकर 77 लाख के गाउन पहन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस।

Priyanka chopra jonas owns most expensive outfits: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस का 18 जुलाई को जन्मदिन है। अपने लुक्स, स्टाइल, एक्टिंग और डांस से सबको दीवाना बना देने वाली प्रियंका चोपड़ा एक फैशन आइकन के तौर पर देखी जाती हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक ड्रेसेज मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में बताई जाती है। आए दिन अपने फैशन स्टाइल से प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में खबरें बटोरती रहती हैं। कुछ खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के पास दुनिया के कुछ सबसे महंगे आउटफिट्स मौजूद हैं जिनकी झलक वह अक्सर अपने फैंस को दिखाती रहती हैं।

क्रिम्सन सब्यासाची वेडिंग लहंगा

वर्ष 2018 में अपनी शादी के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा ने सब्यसाची का लाल लहंगा पहना था तब सभी की नजरें उन पर टिक गई थीं। कहा जाता है कि प्रियंका चोपड़ा का यह लहंगा 18 लाख रुपए का है।

मैट गाला आउटफिट

2019 में मैट गाला के प्लेटफार्म पर जब प्रियंका चोपड़ा Dior का सिल्वर गाउन पहन कर सामने आई थीं तब उन्होंने सभी पत्रकारों के कैमरों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का यह आउटफिट करीब 45 लाख रुपए का है। 


ब्लू और सिल्वर साड़ी

एक खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने फैशन आइकन मसाबा गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया एक ब्लू और सिल्वर रंग का एथनिक आउटफिट पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस ब्लू और सिल्वर साड़ी में प्रियंका चोपड़ा एकदम देसी गर्ल लग रही थीं। इस साड़ी की कीमत करीब 42 लाख रूपए है। 

ग्रैमी 2020 आउटफिट

Ralph और Russo द्वारा डिजाइन किया गया प्रियंका चोपड़ा का ग्रैमी आउटफिट दुनिया के सबसे महंगे आउटफिट्स में से एक है। इस गाउन की कीमत 78,200 पाउंड्स है जो भारतीय रुपयों में करीब 77 लाख का है। 

पिंक फर जैकेट 

प्रियंका चोपड़ा के पास Peter Dundas Faux का पिंक फर जैकेट है जिसकी कीमत 20 हजार डॉलर यानी करीब 12.8 लाख रुपए बताई जाती है। एक खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने इस आउटसेट को पहना था जिसने सबको खूब आकर्षित किया था। ‌

प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा मूल रूप से भारतीय एक्ट्रेस हैं मगर हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका सिक्का चलता है। 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था इसके साथ उन्हें कई भारतीय पुरस्कार जैसे पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।