लाइव टीवी

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर हटाया पति Nick Jonas का सरनेम, तलाक की अटकलों के बीच मां Madhu Chopra ने बताई ये वजह

Updated Nov 22, 2021 | 22:39 IST

Priyanka Chopra Surname Change: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट में से जोनस सरनेम हटा दिया है। अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। जानिए क्यों प्रियंका चोपड़ा ने हटाया जोनस...

Loading ...
Priyanka Chopra And Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से जोनस हटा दिया है।
  • प्रियंका चोपड़ा के फैंस जानने के लिए बेताब है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
  • प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने सभी अफवाहों पर सफाई दी है।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस को झटका लगा है। दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के पीछे से जोनस सरनेम को हटा दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। 

प्रियंका चोपड़ा की टीम ने निक जोनस के साथ उनके खराब रिश्ते पर कहा कि ये सब महज अफवाह है। प्रियंका उनका नाम है और किसी भी तरह से कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, न्यूज 18 से बातचीत में मधु चोपड़ा ने भी इन कयासों को पूरी तरह से खारिज किया है। मधु चोपड़ा ने बताया, 'ये सब फालतू की बकवास है। इस तरह की अफवाहें प्लीज मत फैलाएं।'

दिवाली पर शेयर की थी फोटो 
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले दिवाली के मौके पर पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में दोनों लक्ष्मी पूजन करते हुए नजर आ रहे थे। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, निक ने सफेद रग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।  प्रियंका ने कैप्शन लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः'

सेलिब्रेट करेंगे तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दिसंबर को शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे। प्रियंका और निक ने साल 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक बड़ा बंगला खरीदा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।