लाइव टीवी

Rajeev Nigam Son Death: 3 महीने पहले पिता को खोया, अब कॉमेडियन राजीव निगम के छोटे बेटे देवराज का हुआ निधन

Updated Nov 09, 2020 | 06:32 IST

Rajiv Nigam Son Devraj died: राजीव निगम के छोटे बेटे को 2 साल पहले वेंटिलेटर पर रखा गया था और वो कोमा में चले गए थे। आज ओशिवारा शमशान में उनका अंतिम संस्कार होगा...

Loading ...
बेटे के साथ राजीव निगम।
मुख्य बातें
  • राजीव निगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
  • खबर है कि उनके बेटे का निधन को गया है।
  • राजीव के बेटे के जन्मदिन (8 नवंबर) पर ही उनको खोने की खबर मिली।

लोकप्रिय हास्य अभिनेता राजीव निगम अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं। अब राजीव निगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है खबर है कि उनके बेटे का निधन को गया है। राजीव निगम के बेटे के जन्मदिन (8 नवंबर, 2020) पर ही उनको खोने की खबर मिली। राजीव के बेटे ने लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट(मुंबई) स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। 

'हर शाख पे उल्लू बैठा है' के अभिनेता राजीव निगम ने ये दिल दहला देने वाली खबर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। राजीव निगम ने अपने बेटे देवराज के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी। 

राजीव निगम ने लिखा, 'क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है... मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया, बिना बर्थडे केक काटे... पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है...।' राजीव के इस पोस्ट ने उनके सभी फैन्स और परिचितों को शॉक्ड कर दिया है। आज(9 नवंबर) को राजीव के घर पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी और सुबह 9.30 बजे, ओशिवारा शमशान में अंतिम संस्कार होगा।

2 साल पहले बिगड़ी थी राजीव निगम के बेटे की हालत
राजीव निगम ने मई 2018 में अपने फैन्स को सूचित करते हुए एक पोस्ट कर बताया था कि उनके बेटे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने तब अपने बेटे की हेल्थ कंडीशन के बारे में ज्यादा नहीं बताया था। जानकारी के मुताबिक राजीव के बेटे देवराज की तबीयत करीब 2 साल पहले खराब हो गई थी जब वो खेलने के बाद घर लौटे थे। उनके बेटे के कोमा में चले जाने के बाद राजीव की जिंदगी में भारी बदलाव आया। उन्होंने उन दिनों मुश्किल से हर शाख पे उल्लू बैठा है की शूटिंग पूरी की और अपना सफल करियर पीछे रखकर परिवार पर ध्यान देने का फैसला किया। 

अपने बेटे की देखभाल करने के लिए राजीव निगम अपने होमटाउन लौट आए थे। कुछ टाइम पहले ही राजीव के पिता का अगस्त 2020 में कानपुर में निधन हो गया था। आपको बता दें, कॉमेडियन ने अनुराधा निगम से शादी की है। दोनों को साल 2011 में 'मां एक्सचेंज' में एक साथ देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।