लाइव टीवी

Rajkumar Rao Patralekha Wedding: दुपट्टे पर पत्रलेखा ने राजकुमार राव के लिए बंगाली में लिखा था खास मैसेज, जानिए क्या है इसका मतलब

Updated Nov 16, 2021 | 07:50 IST

Rajkumar Rao and Patralekha Wedding: राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज वायरल हो रही है। पत्रलेखा ने अपने दुपट्टे में राजकुमार राव के लिए खास लाइन लिखी है।

Loading ...
Rajkumar Rao, Patralekha
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की फोटोज शेयर की है।
  • पत्रलेखा ने अपने दुपट्टे में राजकुमार राव के लिए कुछ खास लाइन लिखी है।

मुंबई. राजकुमार और पत्रलेखा सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में पत्रलेखा के खूबसूरत दुपट्टा ने सबका ध्यान खींचा है।  

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की फोटोज शेयर की है। पत्रलेखा ने अपने दुपट्टे में राजकुमार राव के लिए कुछ खास लाइन लिखकर अपने प्यार का इजहार किया है। पत्रलेखा के दुपट्टे पर बंगाली भाषा में लिखा है, 'अमर पोरन भौरा भालोबाशा, अमी तोमर शो मोर पोन कोरिलम।' हिंदी में इसका मतलब होता है, 'मैं प्यार से भरे अपने दिल को आपको सौंपती हूं।'

ये मेहमान हुए शामिल 
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ के सुखविलास होटल में हुई। हालांकि, कोविड के कारण सीमित मेहमान शामिल हुए थे। इस शादी में 100 से 150 मेहमान ही आए थे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार 13 नवंबर को सगाई की।  इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत का फंक्शन हुआ। 

  
वायरल हुआ था शादी का कार्ड 
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शादी की कार्ड की फोटो शेयर की थी। 

कार्ड में लिखा है, 'राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (बेटी अजीत पॉल और पापरी पॉल) और राजकुमार (बेटा कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव) की शादी के मौके पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में आमंत्रित करते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।