लाइव टीवी

Ranbir Kapoor Birthday: सातवीं क्लास में रणबीर कपूर ने बनाई थी पहली गर्लफ्रेंड, बहन के कपड़े करते थे गिफ्ट

Updated Sep 28, 2021 | 06:22 IST

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर कर चुके हैं। बर्थडे के मौके पर जानिए रणबीर की लाइफ की कुछ दिलचस्प बातें...

Loading ...
Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं।
  • रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू कपूर के बेहद करीब हैं।

मुंबई. रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से डेब्यू किया था। रणबीर कपूर आज की जनरेशन के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं। हालांकि, वह प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहते हैं। 

रणबीर कपूर अपनी मम्मी नीतू कपूर के बेहद करीब थे। हालांकि, पिता ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता दोस्ती का नहीं था। ऋषि कपूर ने खुद इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। वहीं, रणबीर कपूर ने कहा कि वह अपने पिता के फैन रहे थे। जब वह 12 साल के थे तो वह जूते पहनकर पूजाघर में चले गए थे। ऐसे में ऋषि कपूर ने जोर का चांटा मारा था। इसके अलावा वह उन पर चिल्लाए नहीं।

पी लिया था आफ्टर शेव लोशन 
मीडिया रिपोर्ट्स के रणबीर कपूर ने बचपन में गलती से आफ्टर शेव लोशन पी लिया था। तुरंत उनके पेट से निकाला गया था। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर आज भी 1500 रुपए अपनी मम्मी से बतौर पॉकेट मनी लेते हैं। रणबीर कपूर का अफेयर दीपिका पादुकोण, कैटरीना और अब आलिया से है। रणबीर की पहली गर्लफ्रेंड सातवीं क्लास में बनी थी। रणबीर कपूर ने ब्रेकअप के बाद बताया कि वह दोबारा प्यार के चक्कर में नहीं पड़ेंगे।    

भांजे तैमूर की फोटो देखते हैं रणबीर 
रणबीर कपूर के भांजे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। रणबीर कपूर भी सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो देखते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि बचपन में वह बिल्कुल तैमूर अली खान की तरह ही शरारती थे। रणबीर ने कहा कि तब फोटोग्राफर कल्चर नहीं था, कैमरा फोन नहीं थे। लेकिन लोगों को पता था कि रिद्धिमा और रणबीर, ऋषि कपूर के बच्चे हैं।  

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करते थे बहन के कपड़े 
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी ने द कपिल शर्मा शो में बताया कि रणबीर कपूर उनके कपड़े अपनी गर्लफ्रेंड्स को गिफ्ट करते थे। बकौल रिद्धिमा, 'अपनी पॉकेट मनी बचाने के लिए वह मेरी ज्यादातर चीजें गर्लफ्रेंड्स को दिया करता था।मैं उस वक्त लंदन में पढ़ाई करती थीं। जब छुट्टियों में घर आई तो एक दिन मेरी फीमेल फ्रेंड घर मुझसे मिलने घर आई थीं। मैंने नोटिस किया कि उसने जो टॉप पहना है वह बिल्कुल मेरी तरह है।' 

घर के बाहर आ गई थी फायर ब्रिगेड 
नीतू कपूर ने रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में बताया था कि, 'जब वह बच्चा था तब हम न्यूयॉर्क में रह रहे थे। उसने बिल्डिंग में फायर आलार्म देखा। 'उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा और दबा दिया।'

नीतू कपूर आगे कहती हैं, 'अचनाक इतने सार फायर ब्रिगेड्स बिल्डिंग के नीचे आए और रणबीर डर गया। उसने किसी को नहीं बताया, बस अपनी दादी के पास चला गया और कहा कि मैंने किया किसी को बताना नहीं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।