लाइव टीवी

क्या चार दिन की चांदनी बनकर रह गया रानू मंडल का करियर? लॉकडाउन में हो गई ऐसी हालत

Ranu Mandal
Updated Sep 26, 2020 | 21:14 IST

लॉकडाउन में कोई स्टेज शो या गानों की रिकॉर्डिंग नहीं मिलने के बाद रानू मंडल की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। लॉकडाउन में उन्हें बेहद बुरे दौर का सामना करना पड़ रहा है।

Loading ...
Ranu MandalRanu Mandal
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रानू मंडल
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन ने रानू मंडल के करियर पर लगाया ग्रहण
  • न मिला कोई स्टेज शो और न ही मिल रहा रिकॉर्डिंग या कोई और काम
  • महामारी के दौर में बिगड़ी रातों रात मशहूर हुई गायक की आर्थिक स्थिति

मुंबई: बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने के साथ रानू मंडल रातों रात स्टार बन गईं थीं। मशहूर होने के बाद रानू के लिए जीवन पहले जैसा नहीं रहा। उन्होंने जो भी किया, पहना सब सुर्खियों में आया। बीते साल कोलकाता में शायद ही कोई पूजा पंडाल था, जहां रानू मंडल की आवाज में 'एक प्यार का नगमा हैं' का सुपरहिट वर्जन नहीं बजाया गया।

इसके अलावा, रानू एक सोशल मीडिया सनसनी भी बन गई थीं और उनकी लोकप्रियता केवल आसमान छू रही थी। हिमेश रेशमिया के लिए उन्होंने तीन गाने रिकॉर्ड किए और अबू धाबी व कुवैत सहित कई जगहों पर शो में भी गईं। लेकिन ऐसा लगता है कि अब उनका जादू गायब हो चुका है। नवंबर 2019 में गायक ने बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे, लेकिन हाल के दिनों में किसी ने भी उनके बारे में बहुत कुछ नहीं सुना है।

एक के बाद एक विवादों में घिरी रानू फिलहाल काम पाने के लिए जूझ रही हैं। लोकप्रिय होने के बाद, रानू ने अपना पुराना घर छोड़ दिया और एक नए घर में चली गईं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोनोवायरस महामारी लॉकडाउन से पहले रानू मंडल इस नए घर को छोड़कर अपनी पुरानी जगह लौट गई थीं। खबरों के मुताबिक, रानू को बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं मिला और उनकी आर्थिक स्थिति खराब है।

नवंबर 2019 में उन्हें सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक प्रशंसक के साथ बेहद अशिष्ट व्यवहार करते हुए देखा गया था। अपने व्यवहार के लिए उन्हें लोगों से आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद लॉकडाउन में रानू मंडल लोगों की याददाश्त से दूर हो गईं।

कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान, रानू एक वीडियो में कुछ गरीब लोगों की मदद करते हुए दिखाई दी थीं। अब रिपोर्टों में ऐसा कहा जा रहा है कि वह गरीबी की स्थिति में हैं और उन्हें खुद मदद की जरूरत है। पुरानी कमाई से जैसे तैसे गुजारा हो रहा है। हालांकि यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी कि यह रानू मंडल के लिए कहानी का अंत है क्योंकि कई स्टार सेलेब्स महामारी के दौर में आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।